अलग-अलग घटनाओं में दो घायल, गर्मी के कारण छात्रा हुई बेहोश
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

लखीसराय : जिले के दो अलग-अलग घटना में एक महिला समेत दो लोग घायल हो गये. वहीं स्कूल से पढ़कर लौट रही एक छात्रा बेहोश हो गयी. मिली जानकारी क अनुसार हलसी पिपरा गांव में बच्चों के झगड़े में पिपरा निवासी सुनील साव की पत्नी उषा देवी को गांव के ही कपिलदेव सिंह के पुत्र […]
विज्ञापन
लखीसराय : जिले के दो अलग-अलग घटना में एक महिला समेत दो लोग घायल हो गये. वहीं स्कूल से पढ़कर लौट रही एक छात्रा बेहोश हो गयी. मिली जानकारी क अनुसार हलसी पिपरा गांव में बच्चों के झगड़े में पिपरा निवासी सुनील साव की पत्नी उषा देवी को गांव के ही कपिलदेव सिंह के पुत्र अमित कुमार सिंह ने पीटकर घायल कर दिया.
वहीं रामगढ़ चौक थाना के दुरडीह गांव में बिजली तार खीचने से मना करने पर स्व हरिचंद्र यादव के पुत्र जयचंद यादव को गांव के ही सुधीर यादव, अनंत कुमार एवं बबलू ने पीट कर घायल कर दिया. उक्त दोनों का मामले में पीड़ित ने थाना में आवेदन दिया है. इधर, नया बाजार निवासी सुबोध कुमार की पुत्री सोनम कुमारी जब अपने स्कूल से लौटी तो वह गर्मी के कारण बेहोश हो गयी. जिसका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










