बाइक के धक्के से साइकिल सवार की मौत
Updated at : 01 Jun 2019 7:11 AM (IST)
विज्ञापन

साइकिल सवार किसान खेत से अपने घर लौट रहा था जबकि बाइक पर सवार तीन युवक माणिकपुर से अपने गांव झपानी लौट रहे थे माणिकपुर-किरणपुर पथ में रामू बाबा स्थान के समीप हुई घटना इलाज के दौरान सदर अस्पताल लखीसराय में साइकिल सवार की हुई मौत बाइक चालक को हिरासत में लिया सूर्यगढ़ा : किरणपुर-माणिकपुर […]
विज्ञापन
साइकिल सवार किसान खेत से अपने घर लौट रहा था जबकि बाइक पर सवार तीन युवक माणिकपुर से अपने गांव झपानी लौट रहे थे
माणिकपुर-किरणपुर पथ में रामू बाबा स्थान के समीप हुई घटना
इलाज के दौरान सदर अस्पताल लखीसराय में साइकिल सवार की हुई मौत
बाइक चालक को हिरासत में लिया
सूर्यगढ़ा : किरणपुर-माणिकपुर पथ में रामू बाबा स्थान के समीप बाइक की साइकिल से भिड़ंत में माणिकपुर निवासी सुरेंद्र महतो का पुत्र साइकिल सवार 45 वर्षीय किसान चतुरी महतो की इलाज के दौरान मौत हो गयी. घटना गुरुवार देर शाम की है. इधर, पुलिस ने दुर्घटना में घायल मेदनीचैकी थाना क्षेत्र के झपानी गांव निवासी रवींद्र साव का पुत्र बाइक चालक 22 वर्षीय सुजीत कुमार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.
मामले को लेकर मृतक की पत्नी संजु देवी के बयान पर सूर्यगढ़ा (माणिकपुर) थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के मुताबिक मृतक बाइक सवार साइकिल से खेत से अपने घर लौट रहा था जबकि बाइक पर सवार तीन लोग तेज रफ्तार बेलगाम बाइक से माणिकपुर की ओर से अपने घर झपानी जा रहे थे.
तभी रामू बाबा स्थान के समीप बाइक चालक असंतुलित हो गया और बाइक विपरीत दिशा से आ रहे साइकिल सवार को ठोकर मारता पलट गया. दुर्घटना में साइकिल सवार चतुरी महतो गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बाइक पर सवार चालक सुजीत कुमार सहित झपानी गांव निवासी रामाशीष राम का पुत्र मिथुन कुमार व ढोरी राम का पुत्र ललन कुमार जख्मी हो गये.
घायल साइकिल सवार व बाइक चालक को पुलिस द्वारा इलाज के लिये सूर्यगढ़ा पीएचसी लाया गया. जहां से नाजुक स्थिति में साइकिल सवार को बेहतर इलाज के लिये सदर अस्पताल लखीसराय रेफर कर दिया गया. इलाज के दौरान सदर अस्पताल लखीसराय में ही साइकिल सवार की मौत हो गयी. इघर, मामले को लेकर माणिकपुर थाना के एसआई रवींद्र यादव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर बाइक चालक को हिरासत में लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




