महिला कर्मियों ने संभाला मतदान संचालन का जिम्मा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Apr 2019 7:43 AM

विज्ञापन

लखीसराय : लोकसभा आम निर्वाचन 2019 के अवसर पर चतुर्थ चरण में लखीसराय जिले के दो विधानसभा क्षेत्रों में मतदान को ले समाहरणालय भवन में जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया. जिला नियंत्रण कक्ष में प्रभारी पदाधिकारी सहित अन्य सभी पदाधिकारी एवं कर्मी महिलाएं है. नियंत्रण कक्ष का संचालन महिला पदाधिकारी एवं कर्मी बड़ी दृढ़ता […]

विज्ञापन

लखीसराय : लोकसभा आम निर्वाचन 2019 के अवसर पर चतुर्थ चरण में लखीसराय जिले के दो विधानसभा क्षेत्रों में मतदान को ले समाहरणालय भवन में जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया. जिला नियंत्रण कक्ष में प्रभारी पदाधिकारी सहित अन्य सभी पदाधिकारी एवं कर्मी महिलाएं है. नियंत्रण कक्ष का संचालन महिला पदाधिकारी एवं कर्मी बड़ी दृढ़ता एवं तत्परता पूर्वक निभाया .

नियंत्रण कक्ष के प्रभारी पदाधिकारी जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस) कुमारी अनुपमा ने बताया कि नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त सभी महिला पदाधिकारी/कर्मी तत्परता पूर्वक नियंत्रण कक्ष का दायित्व निभाया. नियंत्रण कक्ष में पोलिंग पार्टी, पीसीसीपी के मतदान सामग्री प्राप्त करने एवं उनके मतदान केंद्र पर पहुंचने की पलपल की जानकारी ली जा रही थी.
प्रभारी पदाधिकारी ने बताया कि जश्न-ए-प्रजातंत्र के अवसर पर जिलेभर में सोमवार के प्रातः 7:00 बजे से सभी मतदान केंद्रों पर वोटिंग डालने की प्रक्रिया प्रारंभ की गयी. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम एवं भारी प्रशासनिक चौकसी के बीच जिले में वोट डालने की प्रक्रिया शुभारंभ किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन