जमुई लोकसभा चुनाव को ले जिले की सीमा को किया जायेगा सील
Updated at : 10 Apr 2019 4:17 AM (IST)
विज्ञापन

11 अप्रैल को होना है जमुई लोकसभा का चुनाव जमुई व शेखपुरा जिला से लगने वाली सीमाओं को किया जायेगा सील एसपी ने थानाध्यक्षों के साथ बैठक में दिये निर्देश नक्सल प्रभावित क्षेत्र में विशेष चौकसी बरतने का दिया निर्देश लखीसराय : पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मंगलवार को एसपी कार्तिकेय के शर्मा ने जिले के […]
विज्ञापन
- 11 अप्रैल को होना है जमुई लोकसभा का चुनाव
- जमुई व शेखपुरा जिला से लगने वाली सीमाओं को किया जायेगा सील
- एसपी ने थानाध्यक्षों के साथ बैठक में दिये निर्देश
- नक्सल प्रभावित क्षेत्र में विशेष चौकसी बरतने का दिया निर्देश
लखीसराय : पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मंगलवार को एसपी कार्तिकेय के शर्मा ने जिले के पुलिस पदाधिकारियों व थानाध्यक्षों के साथ बैठक की. बैठक में मासिक अपराध गोष्ठी से संबंधित मामलों के अलावा मुख्य रूप से लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गयी, जिसमें थानाध्यक्षों को उनके क्षेत्र में पहुंचने वाले बाहरी फोर्स को ठहरने की व्यवस्था के साथ समुचित सुविधा देने का निर्देश दिया गया. इसके साथ ही उनकी प्रतिनियुक्ति के स्थलों पर आने जाने के लिए वाहन आदि की व्यवस्था करने की बात कही गयी.
इसके अलावा आगामी 11 अप्रैल को पड़ोसी दो जिलों जमुई व शेखपुरा में होने वाले जमुई लोकसभा चुनाव को लेकर दोनों जिलों से लगने वाली सीमाओं को चुनाव के दिन सील रखने का निर्देश पुलिस पदाधिकारियों को दिया गया तथा उस दिन सीमावर्ती इलाके में विशेष चौकसी बरतने की बात कही गयी.
इसके साथ ही एसपी ने नक्सल प्रभावित इलाके में लगातार सर्च अभियान चलाने का भी निर्देश दिया. बैठक में एएसपी मनीष कुमार, एएसपी अभियान पवन कुमार उपाध्याय, पुलिस निरीक्षक सह टाउन थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार, बड़हिया थानाध्यक्ष डीके पांडेय, सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष संजय कुमार सहित जिले के लगभग सभी थानाध्यक्ष व पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




