कर्मियों ने फॉर्म जमा करने वालों को जमकर पीटा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Mar 2019 7:43 AM
विज्ञापन
लखीसराय : चुनाव घोषणा के बाद कर्मी भी बेलगाम होकर जनता की पिटाई कर रहे हैं. सोमवार को बड़हिया प्रखंड कार्यालय के आरटीजीएस काउंटर पर प्रतापपुर गांव के पूर्व पंचायत समिति सदस्य धर्मराज के पुत्र राजू कुमार किसान प्रोत्साहन राशि का फॉर्म जमा करने लाइन में खड़े थे. समय बीतने पर राजू कुछ बोला जिसपर […]
विज्ञापन
लखीसराय : चुनाव घोषणा के बाद कर्मी भी बेलगाम होकर जनता की पिटाई कर रहे हैं. सोमवार को बड़हिया प्रखंड कार्यालय के आरटीजीएस काउंटर पर प्रतापपुर गांव के पूर्व पंचायत समिति सदस्य धर्मराज के पुत्र राजू कुमार किसान प्रोत्साहन राशि का फॉर्म जमा करने लाइन में खड़े थे.
समय बीतने पर राजू कुछ बोला जिसपर चार कर्मियों अमित कुमार, अभिषेक कुमार, राहुल गुप्ता, राहुल कुमार भीतर से लाठी पैना से जमकर धुनाई कर दी, जिससे राजू का आंख के नीचे जख्मी हो गया. जख्मी राजू ने बड़हिया थाना में चारों कर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.
बोले थानाध्यक्ष : बड़हिया थानाध्यक्ष डीके पांडेय ने बताया कि मारपीट को लेकर मामला दर्ज किया गया है. मामले की जांच की जा रही है.
बोले बीडीओ : बड़हिया बीडीओ नीरज कुमार ने बताया कि हाल फिलहाल चारों कर्मियों का योगदान किया है. चारों से स्पष्टीकरण पूछा गया है. चारों के इस आचरण से जिला को हटाने का लिखा गया है.
बड़हिया में सात दुकानों पर किया 1500 रुपये का जुर्माना, 15 किलो पॉलीथिन किया बरामद
लखीसराय. मुख्य सचिव एवं बिहार नगर विकास एवं आवास विभाग के आदेशानुसार बड़हिया बाजार में सब्जी मार्केट, कपड़ा दुकान, किराना दुकानों में पॉलिथीन चेकिंग अभियान चलाया.
अभियान में कार्यपालक पदाधिकारी एवं दुकानदारों में कहीं-कहीं जमकर तीखी नोक-झोंक भी हुई. हालांकि अभियान में थानाध्यक्ष ने पुलिस का सहयोग नहीं किया, जिससे पच्चीस ही दुकानदारों की छापेमारी हो सकी. अभियान में 15 किलो पॉलीथिन बरामद किया गया. वहीं बात दुकानदारों पर 1500 रुपये जुर्माना किया गया.
बोले कार्यपालक पदाधिकारी
बड़हिया नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ अनुपा कुमारी ने बताया कि मुख्यमंत्री सचिव एवं नगर विकास एवं आवास विभाग पटना के आदेशानुसार पॉलीथिन ड्राइव बड़हिया बाजार में चलाया गया, जिसकी सूचना जिलाधिकारी को भी दे दी गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










