व्यवसायी की गोली मार कर हत्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Aug 2018 6:33 AM
गिद्धौर : गिद्धौर रेलवे स्टेशन के पास बुधवार अहले सुबह अपराधियों ने किराना दुकान संचालक अरुण कुमार साव की गोली मारकर हत्या कर दी. झाझा थाना क्षेत्र के धमना गांव निवासी भोला साव के पुत्र अरुण कुमार साव उर्फ बंटी बीते कई वर्षों से रेलवे स्टेशन के पास किराना दुकान चला कर परिवार का भरण […]
गिद्धौर : गिद्धौर रेलवे स्टेशन के पास बुधवार अहले सुबह अपराधियों ने किराना दुकान संचालक अरुण कुमार साव की गोली मारकर हत्या कर दी. झाझा थाना क्षेत्र के धमना गांव निवासी भोला साव के पुत्र अरुण कुमार साव उर्फ बंटी बीते कई वर्षों से रेलवे स्टेशन के पास किराना दुकान चला कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था. अरुण अन्य दिनों की तरह दुकान के बाहर सोया था. तभी अपराधी उसे गोली मारकर फरार हो गया. गोली उसके कंठ में लगी है. रेलवे स्टेशन के आस-पास के इलाके में 26 वर्षीय इस युवा दुकानदार की हत्या से पूरा इलाके में दहशत का माहौल है. मृतक के पिता भोला साव बताते हैं कि हमलोगों का यह दुकान वर्षों से है. अरुण उर्फ बंटी दुकान बंद कर रात में वहीं सोता था. अन्य दिनों की तरह मैं अरुण को रात का भोजन पहुंचाकर शाम करीब छह बजे के आसपास वापस धमना लौट गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










