'सखी वार्ता' के जरिए बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता, महिलाओं ने लिया संकल्प

Updated:
विज्ञापन
बाल विवाह के खिलाफ एकजुट हुईं महिलाएं, ''सखी वार्ता'' में जागरूकता का संदेश

बाल विवाह रोकथाम की शपथ लेते लोग

सूर्यगढ़ा में सखी वार्ता कार्यक्रम के जरिए बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता फैलाई गई। महिलाओं ने बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा का संकल्प लिया।

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा . प्रखंड के सलेमपुर ठाकुरबाड़ी में सोमवार को समाज कल्याण विभाग के महिला एवं बाल विकास निगम, लखीसराय की ओर से 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' योजना के तहत 'सखी वार्ता' कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जनजागरूकता फैलाना, बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देना और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना था.

महिला एवं बाल कल्याण योजनाओं की दी जानकारी

कार्यक्रम में जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार, आवासीय अधीक्षक निभा कुमारी, लैंगिक विशेषज्ञ किस्मत कुमारी, नवीन कुमार एवं एमटीएस नवविद्र कुमार ने सरकार की विभिन्न महिला एवं बाल कल्याण योजनाओं की जानकारी दी. वक्ताओं ने कहा कि बाल विवाह कानूनन अपराध है और इससे बेटियों का भविष्य प्रभावित होता है. उन्होंने शिक्षित और आत्मनिर्भर बेटियों को सशक्त समाज की मजबूत नींव बताया.

200 महिलाओं ने लिया बाल विवाह रोकने का संकल्प

कार्यक्रम के दौरान चेंबर के आपात अध्यक्ष प्रवीण राठौर, संकल्प संगठन के संयोजक कृष्ण कुमार केडिया उर्फ पप्पू केडिया, प्रमोद सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. करीब 200 आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं महिलाओं ने बाल विवाह मुक्त समाज बनाने, बेटियों की शिक्षा को प्राथमिकता देने और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया.

महिला हेल्पलाइन 181 पर शिकायत की अपील

वक्ताओं ने महिलाओं से अपील की कि बाल विवाह, महिलाओं पर हिंसा या उत्पीड़न की सूचना मिलने पर तत्काल महिला हेल्पलाइन 181 पर शिकायत दर्ज कराएं. कार्यक्रम में 'पढ़ने-बढ़ने की उम्र है, बाल विवाह एक जुर्म है' का संदेश घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया गया. साथ ही बेटियों की सुरक्षा, शिक्षा, सम्मान और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया.

ALSO READ : इंस्टाग्राम का 'इश्क' और पुलिस का 'एक्शन': घर से भागे नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका सकुशल बरामद


विज्ञापन
राजेश गुप्ता

लेखक के बारे में

By राजेश गुप्ता

राजेश गुप्ता प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सूर्यगढ़ा (लखीसराय) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन