लखीसराय में 19 हजार नये राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य, डीएम ने एक सप्ताह में पूरा करने का दिया निर्देश

Updated:
विज्ञापन

आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक में शामिल अधिकारी व पदाधिकारी

लखीसराय में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक में 19 हजार नए राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. डीएम शैलेंद्र कुमार ने एक सप्ताह के भीतर इसे पूरा करने का निर्देश दिया है. वहीं, ई-केवाईसी और संदिग्ध कार्डों की जांच में तेजी लाने के भी आदेश दिए गए हैं.

विज्ञापन

Lakhisarai Ration Card: लखीसराय समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की समीक्षात्मक बैठक डीएम शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी राहुल कुमार ने पीपीटी के माध्यम से विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा प्रस्तुत की. इस दौरान राशन कार्ड निर्माण, ई-केवाईसी, संदिग्ध कार्डों की जांच, धान एवं गेहूं अधिप्राप्ति सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई.

19 हजार राशन कार्ड बनाने का मिला लक्ष्य

बैठक में बताया गया कि जिले को कुल 19 हजार नये राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है. लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सभी प्रखंडों के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को अलग-अलग लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है. डीएम ने निर्देश दिया कि एक सप्ताह के भीतर हर हाल में लक्ष्य पूरा किया जाए.

कैंप लगाकर आवेदन लेने का निर्देश

Lakhisarai Ration Card: डीएम शैलेंद्र कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पंचायत और प्रखंड स्तर पर विशेष कैंप आयोजित कर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि पात्र परिवारों का अधिक से अधिक आवेदन प्राप्त हो सके. उन्होंने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को इस कार्य की प्रतिदिन मॉनिटरिंग करने का भी निर्देश दिया.

ई-केवाईसी और संदिग्ध कार्डों की होगी सख्त जांच

समीक्षा के दौरान अधिकांश प्रखंडों में ई-केवाईसी की प्रगति संतोषजनक पाई गई. डीएम ने इस गति को बनाए रखने के निर्देश दिए. साथ ही संदिग्ध राशन कार्डों की जांच और निष्पादन में तेजी लाने को कहा, ताकि अपात्र लोगों को हटाकर पात्र लाभुकों को योजना का लाभ मिल सके.

धान खरीद बढ़ाने और खाद्यान्न वितरण पर जोर

बैठक में खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के तहत धान अधिप्राप्ति में लक्ष्य हासिल करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए. वहीं रबी विपणन मौसम 2025-26 में गेहूं अधिप्राप्ति का लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा होने पर संतोष व्यक्त किया गया. डीएम ने एजीएम को निर्देश दिया कि खाद्यान्न का शत-प्रतिशत उठाव एवं समय पर वितरण सुनिश्चित किया जाए. किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी.बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी राहुल कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, जन वितरण प्रणाली विक्रेता एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे.

ALSO READ: इंस्टाग्राम का 'इश्क' और पुलिस का 'एक्शन': घर से भागे नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका सकुशल बरामद


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन