युवक को चाकू मार किया घायल

Published at :18 May 2018 6:15 AM (IST)
विज्ञापन
युवक को चाकू मार किया घायल

घायलावस्था में कराया गया सदर अस्पताल में भर्ती टाउन थाना क्षेत्र के मकदमपुर गांव की घटना घात लगाये चार युवकों ने पीछे से किया था पीठ पर वार एनएच 80 पर डीएवी स्कूल के समीप मोटर मैकेनिक का काम करता है घायल युवक लखीसराय : टाउन थाना क्षेत्र के मकदमपुर गांव में घात लगाये बदमाशों […]

विज्ञापन

घायलावस्था में कराया गया सदर अस्पताल में भर्ती

टाउन थाना क्षेत्र के मकदमपुर गांव की घटना
घात लगाये चार युवकों ने पीछे से किया था पीठ पर वार
एनएच 80 पर डीएवी स्कूल के समीप मोटर मैकेनिक का काम करता है घायल युवक
लखीसराय : टाउन थाना क्षेत्र के मकदमपुर गांव में घात लगाये बदमाशों ने एक 25 वर्षीय युवक के पीठ पर चाकू से वार कर घायल कर दिया. बदमाशों के प्रहार के बाद किसी तरह युवक ने भागकर अपनी जान बचायी. घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है तथा चिकित्सकों ने उसकी स्थिति खतरे से बाहर बतायी है.
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 80 पर डीएवी स्कूल के समीप पीड़ित युवक सह मकदमपुर निवासी उमेश यादव का 25 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार मोटर मैकेनिक का काम करता है.
बुधवार की रात अपनी दुकान बंद कर जब वह अपने गांव पहुंचा तो गांव में प्रवेश करने से पूर्व घात लगाये चार की संख्या में बदमाशों ने उसके ऊपर पीछे से चाकू से वार किया. बदमाशों के द्वारा पीछे से वार करने पर चिल्लाते हुए चंदन किसी तरह गांव में प्रवेश किया तथा अपने घर पहुंचा. चंदन के लहू-लुहान अवस्था में घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया.
वहीं चंदन के गांव में प्रवेश करते ही वार करने वाले सभी बदमाश भाग खड़े हुए. परिजनों द्वारा उसे लेकर सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने इलाज के उपरांत उसकी स्थिति को खतरे से बाहर बताया है. सदर अस्पताल में इलाजरत युवक ने चंदन ने बताया कि गांव के ही रासो यादव एवं उसके तीन पुत्र मसूदन यादव, निलेश यादव एवं गोंगा यादव ने मिलकर उसे जान मारने की नियत से चाकू से वार किया.
उनलोगों के द्वारा हमला करने के बाद वह किसी तरह जान बचाकर भागने में सफल रहा. इधर, इस संबंध में टाउन थानाध्यक्ष गौतम कुमार सिंह ने बताया कि घायल के बयान पर चार लोगों को नामजद करते हुए तीन अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. जांच के आगे की कार्रवाई की जायेगी ़ घटना को लेकर थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच आपसी विवाद की वजह से घटना घटी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन