आरएसएस का तीन दिवसीय विभाग स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग आरंभ
Published by :Rajeev Murarai Sinha Sinha
Published at :19 Apr 2026 6:55 PM (IST)
विज्ञापन

आरएसएस का तीन दिवसीय विभाग स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग आरंभ
विज्ञापन
कार्यकर्ता को प्रशिक्षण के माध्यम से सामाजिक कार्य में सहभागिता के लिए किया जा रहा प्रशिक्षित
लखीसराय. शहर के विद्यापीठ चौक स्थित ज्ञानदा गैलरी पब्लिक स्कूल परिसर में आरएसएस का तीन दिवसीय विभाग स्तरीय आरंभिक प्रशिक्षण वर्ग रविवार से शुरू हो गया. विभाग प्रचारक देवेंद्र कुमार के संचालन में वर्ग में नये स्वयंसेवक को संघ के मूल सिद्धांत, कार्यपद्धति व सामाजिक दायित्व के प्रति जागरूक किया जा रहा है. प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, सेवा भावना व राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण की भावना विकसित करना है. वर्ग के दौरान प्रतिभागियों को संघ की दैनिक दिनचर्या से अवगत कराया जा रहा है, जिसमें प्रार्थना, परिचय सत्र व संगठन की संरचना की विस्तृत जानकारी शामिल है. इसके साथ ही समाज में संघ की भूमिका, विभिन्न सेवा गतिविधि व जनकल्याण के कार्य पर भी प्रकाश डाला जा रहा है, ताकि नये कार्यकर्ता समाज के बीच सक्रिय भूमिका निभा सकें. प्रशिक्षण के तहत शारीरिक व मानसिक विकास पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है. स्वयंसेवक को योग, व्यायाम व खेल के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. प्रशिक्षक द्वारा अनुशासन, समय प्रबंधन व टीम भावना के महत्व को भी विस्तार से समझाया जा रहा है. सह जिला कारवां प्रशांत कुमार ने बताया कि इस तीन दिवसीय वर्ग के माध्यम से नए स्वयंसेवक को संगठन से जोड़कर उन्हें सामाजिक कार्य में सक्रिय भागीदारी के लिए तैयार किया जा रहा है. वर्ग के समापन के बाद प्रतिभागी अपने-अपने क्षेत्र में जाकर सेवा, संस्कार व संगठन के विस्तार में योगदान देंगे. शिविर में मुंगेर विभाग के अंतर्गत आने वाले जमुई, मुंगेर व लखीसराय के चिन्हित कार्यकर्ता प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं. मौके पर विभाग कार्यवाह चंद्र किशोर आर्य, दिनेश मल्लिक, हरिनंदन पासवान, मंतोष कुमार, ललन कुमार एवं कविंद्र कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Rajeev Murarai Sinha Sinha
Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




