डीइओ ने शिक्षकों को पढ़ाया शिष्टचार का पाठ, छात्र-छात्राओं से पूछे सवाल

Published at :10 May 2018 5:56 AM (IST)
विज्ञापन
डीइओ ने शिक्षकों को पढ़ाया शिष्टचार का पाठ, छात्र-छात्राओं से पूछे सवाल

डीइओ ने विद्यालय का किया औचक निरीक्षण बच्चों ने भी डीइओ के प्रश्नों का बखूबी दिया जवाब लखीसराय : जिला शिक्षा पदाधिकारी सुनयना कुमारी ने बुधवार को लखीसराय व बडहिया में लगभग आधा दर्जन से अधिक माध्यमिक और प्रारंभिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरन नामांकित बच्चों के जगह उपस्थित, बच्चे शिक्षक उपस्थिति, […]

विज्ञापन

डीइओ ने विद्यालय का किया औचक निरीक्षण

बच्चों ने भी डीइओ के प्रश्नों का बखूबी दिया जवाब
लखीसराय : जिला शिक्षा पदाधिकारी सुनयना कुमारी ने बुधवार को लखीसराय व बडहिया में लगभग आधा दर्जन से अधिक माध्यमिक और प्रारंभिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरन नामांकित बच्चों के जगह उपस्थित, बच्चे शिक्षक उपस्थिति, मध्याह्न भोजन की स्थिति, रसोईघर व शौचालय में साफ-सफाई आदि का निरीक्षण करने के उपरांत वर्ग संचालित के अलावे वर्ग संचालन में जाकर नवम् और दशम् के बच्चों से पढ़ाई की जानकारी ली, वहीं द्वितीय एवं तृतीय पंचम वर्ग में जाकर जेनरल नॉलेज को लेकर बच्चों सवाल-जबाव की. डीइओने सर्वप्रथम लखीसराय प्राथमिक विद्यालय निरपुर का औचक निरीक्षण की. निरीक्षण के बाद प्रधान को आवश्यक सुझाव के साथ साफ-सफाई बच्चों की उपस्थिति पठन-पाठन में गुणवत्ता करने को निर्देश दिया.
आर्दश मध्य विद्यालय गंगासराय में पंचम वर्ग में जाकर जेनरल नॉलेज से संबंधित प्रश्न पूछी, जिसपर छात्रा अन्नु कुमारी ने सही जबाव दिया. चतुर्थ वर्ग पहुंची तो शिक्षक सुनील कुमार के शिष्टाचार पालन नहीं कर कुर्सी पर बैठे रहने पर डीइओ ने जमकर फटकार लगायी और कहा कि जब वे ही शिष्टाचार में नहीं रहेंगे है तो बच्चे को कैसे शिष्टाचार सिखायेंगे. फिर दितीय तृतीय वर्ग में जाकर बच्चों से दीवाल पर बने चित्रांकन से संबंधित प्रश्न पूछी. से कन्या माध्यमिक विद्यालय बड़हिया पहुंच औचक निरीक्षण में महिला कॉलेज बड़हिया के प्रो. गणेश प्रसाद सिंह को बच्चे को गणित पढाते देखा. जिस पर प्रधानाध्यापक ने बताया कि प्रोफेसर साहब को बच्चों को गणित विषय पढ़ाने के लिए बुलाया गया था जिससे बच्चों को गणित विषय में होने वाली परेशानी सुलझाया जा सके.
डीइओ ने नवम् वर्ग में पहुंच बच्चों को अर्थशास्त्र का पाठ पढ़ाया. वहीं इससे संबंधित बच्चों से प्रश्न पूछने पर कक्षा की रीया कुमारी व सपना कुमारी ने द्वारा सही जवाब दिये जाने से डीइओ काफी प्रभावित हुई. वहीं नवीन मध्य विद्यालय के औचक निरीक्षण करने पहुंची. जहां अधिक छात्राओं के कारण कमरों के अभाव में छात्राओं को भीषण गर्मी में बरामदे पढ़ते देखा. विद्यालय प्रधान स्कूल के ही किसी कार्य से डीइओ कार्यालय गये हुए थे. डीइओ ने रामजानकी कन्या उच्च विद्यालय में निर्मित माध्यमिक विद्यालय भवन का भी निरीक्षण किया. निरीक्षण के उपरांत डीइओ ने बताया कि निरीक्षण के क्रम में जो कमी पायी गयी उसे लेकर विद्यालय प्रधान को आवश्यक निर्देश देते हुए कमियों को दूर करने को कहा गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन