नकदी सहित हजारों की चोरी, चूहा धराया

लखीसराय : बड़हिया थाना क्षेत्र की वार्ड संख्या 10 टोला रामसेन निवासी चंद्रिका सिंह के नवनिर्मित घर में सोमवार की रात चोरों ने चोरी कर ली. इस संबंध में चंद्रिका सिंह के पुत्र अजय सिंह ने गांव के ही चूहा कुमार एवं किन्नू कुमार के विरुद्ध बड़हिया थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इधर, पुलिस […]
लखीसराय : बड़हिया थाना क्षेत्र की वार्ड संख्या 10 टोला रामसेन निवासी चंद्रिका सिंह के नवनिर्मित घर में सोमवार की रात चोरों ने चोरी कर ली. इस संबंध में चंद्रिका सिंह के पुत्र अजय सिंह ने गांव के ही चूहा कुमार एवं किन्नू कुमार के विरुद्ध बड़हिया थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इधर, पुलिस चुहा कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि गृहस्वामी चंद्रिका सिंह अपने छोटे भाई राजकुमार सिंह की छह मई को आयोजित शादी में गए थे. बरात से सोमवार की रात अपने नव निर्मित घर पर पहुंचे. खाना खाने के बाद सपरिवार सो गए. देर रात करीब ढाई बजे घर में खटपट की आवाज सुनने के बाद जब नींद खुली तो देखा उक्त दोनों व्यक्ति घर में घुसा हुआ है. नजर पड़ते ही दोनों फरार हो गया. जब घर में सामान का मिलान किया तो एक छोटा शूटकेश एवं एक ट्राली बैग गायब पाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




