मौर्य एक्स की बोगी में घुसी पटरी, एक मरा व दो घायल

लखीसराय : किऊल स्टेशन के पूर्वी केबिन एवं बिछवे समपार के बीच पोल संख्या 418/27 के समीप पुलिया संख्या 799 पर एक पुरानी रेल पटरी टूटकर 15027 अप हटिया-गोरखपुर मौर्य के इंजन से पीछे लगी दूसरी जनरल बोगी में घुस गयी. शनिवार की अहले सुबह 3: 15 बजे हुई घटना में एक व्यक्ति की मौत […]
लखीसराय : किऊल स्टेशन के पूर्वी केबिन एवं बिछवे समपार के बीच पोल संख्या 418/27 के समीप पुलिया संख्या 799 पर एक पुरानी रेल पटरी टूटकर 15027 अप हटिया-गोरखपुर मौर्य के इंजन से पीछे लगी दूसरी जनरल बोगी में घुस गयी. शनिवार की अहले सुबह 3: 15 बजे हुई घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि दो यात्री घायल हो गये. जानकारी के अनुसार, अचानक तेज आवाज के साथ रेल पटरी टूटकर बोगी में सीट के नीचे से अंदर घुस गयी, इससे यात्रियों में अफरातफरी मच गयी. वहीं, घटना से ट्रेन का प्रेशर डाउन होने लगा और गाड़ी घटनास्थल से कुछ दूर जाकर रुक गयी. जहां 15 मिनट रुकने के बाद सुबह 3:35 बजे ट्रेन को किऊल स्टेशन लाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




