महेश यादव बने जन सुराज पार्टी के जिलाध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

महेश यादव बने जन सुराज पार्टी के जिलाध्यक्ष

विज्ञापन

महिलाध्यक्ष बनीं कुमारी माधुरी, संजय कुमार व पूजा कुमारी को मुख्य प्रवक्ता की जिम्मेदारी

जन सुराज अभियान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने नवनियुक्त पदाधिकारियों की जारी की सूची

लखीसराय. जिला मुख्यालय स्थित जन सुराज पार्टी कार्यालय में सोमवार को जन सुराज जिला की सलाहकार समिति व जिला एकल पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की गयी. जन सुराज अभियान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची जारी की. इस दौरान मनोज भारती ने लखीसराय के नये जिलाध्यक्ष के रूप में महेश यादव, महामंत्री अमित कुमार, कोषाध्यक्ष विजय कुमार शुक्ला, महिला अध्यक्ष कुमारी माधुरी, मुख्य प्रवक्ता संजय कुमार व पूजा कुमारी सहित अन्य पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की. नवनियुक्त पदाधिकारियों को पुष्प माला पहनाकर पदभार ग्रहण करवाया गया. जिलाध्यक्ष महेश यादव ने कहा कि जिले में जन सुराज को गांव-गांव, पंचायत स्तर पर मजबूत करेंगे. वर्तमान में जन सुराज ही विपक्ष के रूप में जनता के सामने दिख रही है. हम जनता के दिलों में जरूर हैं, हम जनता के बीच रहकर जनता के मुद्दों को उठायेंगे. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भागलपुर क्षेत्रीय कोर कमिटी की अनुशंसा के आधार पर लखीसराय जिले की सलाहकार समिति एवं जिला एकल पदाधिकारियों की नियुक्ति जारी की गयी है. प्रदेश अध्यक्ष ने नियुक्त तमाम पदाधिकारियों को बधाई दी. साथ ही सभी जिला एकल पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी दी कि पार्टी के विस्तार के लिए 15 दिनों में अपनी जिला समिति की सूची क्षेत्रीय समिति को सौंपे.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन