कलश शोभायात्रा के साथ श्री श्री 1008 विष्णु महायज्ञ शुरू

Updated:
विज्ञापन

कलश शोभायात्रा के साथ श्री श्री 1008 विष्णु महायज्ञ शुरू

विज्ञापन

ढोल बाजा, घोड़ा, रथ, डीजे आदि के साथ ब्लॉक स्थित किऊल नदी से निकली शोभायात्रा में 1001 कन्याएं हुई शामिल

शोभायात्र के दौरान काशी के विद्वान पंडितों के मंत्रोचारण से भक्तिमय हुआ क्षेत्र

लखीसराय. शहर के सदर प्रखंड के सामने किऊल नदी में सोमवार से श्री श्री 1008 विष्णु महायज्ञ को लेकर 1001 कन्याओं के द्वारा कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा से पूर्व कुल पुरोहित विनोद पांडे व काशी बनारस से पहुंचे लव कुश पांडेय ने मंत्रोच्चारण के साथ सभी देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की. यजमान के रूप में पप्पू कुमार सपत्निक मौजूद थे. ब्लॉक के सामने किऊल नदी के तट पर कलश शोभायात्रा निकलने से पूर्व यज्ञ मंडप की परिक्रमा की गयी. इसके बाद शहर के पुराने पेट्रोल पंप के सामने से रथ, डीजे, ढोलक आदि के साथ कलश शोभायात्रा निकली. कलश शोभायात्रा मुख्य सड़क से होकर छोटी दुर्गा स्थान पहुंची. इसके बाद चितरंजन रोड थाना चौक होते हुए किऊल नदी तट पर यज्ञ स्थल पहुंची. इस बीच कलश शोभायात्रा में शामिल कन्याओं को शरबत दी गयी. शाम छह बजे से कथाव्यास दीप्ति श्री ने भगवान विष्णु की कथा सुनाई. इसके बाद महाआरती का आयोजन किया गया.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन