डिजीटलाइज्ड म्यूटेशन की प्रक्रिया नहीं हुई पूरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Nov 2017 4:00 AM (IST)
विज्ञापन

लापरवाही. एक दिसंबर से शुरू होना है कार्यालय में काम 1 दिसंबर से लखीसराय सदर अंचल में भू-स्वामियों का डिजीटल लगान रसीद दिये जाने का था प्लान 7 अंचल में एक अंचल लखीसराय के डिजिटलाइजेशन का होना था शुभारंभ लखीसराय : जिले के सभी अंचल का म्यूटेशन एवं लगान रसीद समेत रजिस्टर टू का लगभग […]
विज्ञापन
लापरवाही. एक दिसंबर से शुरू होना है कार्यालय में काम
1 दिसंबर से लखीसराय सदर अंचल में भू-स्वामियों का डिजीटल लगान रसीद दिये जाने का था प्लान
7 अंचल में एक अंचल लखीसराय के डिजिटलाइजेशन का होना था शुभारंभ
लखीसराय : जिले के सभी अंचल का म्यूटेशन एवं लगान रसीद समेत रजिस्टर टू का लगभग सभी कार्य का डिजीटलाइजेशन प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं की गयी है. जबकि सरकारी डेड लाइन के मुताबिक एक दिसंबर से लखीसराय सदर अंचल का म्यूटेशन एवं लगान रसीद काटने का कार्य डिजिटलाइजेशन कर कंप्यूटर सिस्टम से होना था. पूर्व में डिजिटलाइजेशन का कार्य पूरा कर 15 अगस्त 2017 से शुभारंभ किया जाना था, लेकिन तकनीकी कारण से शुभारंभ नहीं किया गया. लखीसराय सदर अंचल का डिजिटलाइजेशन का कार्य तीन माह पूर्व से चल रही है, जबकि शेष 6 अंचल के म्यूटेशन एवं लगान रसीद के डिजिटलाइजेशन के लिये 3 लाख आवंटित होने के बाद भी अभी जमाबंदी नंबर समेत जमीन का ब्योरा ही अप लोड किया जा रहा है.
सदर अंचल लखीसराय के म्यूटेशन एवं लगान रसीद का लगभग सभी मौजा एवं जमाबंदी सहित अन्य ब्योरा कंप्यूटर पर अपलोड कर लिया गया है. लखीसराय सदर अंचल के कुल 85 हजार 351 जमाबंदी नंबर व जमीन ब्योरा अपलोड करने के बाद लगभग 6 हजार जमाबंदी नंबर को सत्यापित किया गया है. इसी तरह कुल 79 मौजा के जमीन विवरणी में महज 28 मौजा का ही प्रिंट आउट होकर सत्यापित के लिये प्रक्रिया में है. अब सरकारी फरमान के मुताबिक लखीसराय सदर अंचल का म्यूटेशन एवं लगान रसीद का डिजिटलाइजेशन कार्य का शुभारंभ किया जाना है, लेकिन एक सप्ताह के भीतर 51 मौजा का जमीन विवरणी का सत्यापन किया जाना है. सत्यापन प्रक्रिया राजस्व कर्मचारी के बाद अंचल निरीक्षक के रिपोर्ट से सीओ को सत्यापन करना है. यह कार्य 30 नवंबर तक किया जाना है.सूत्रों की मानें तो लखीसराय अंचल को छोड़कर शेष सभी छह अंचलों का एक अप्रैल से डिजिटलाइजेशन का कार्य शुरू होगा. इसके लिये बड़हिया, पिपरिया, सूर्यगढ़ा, रामगढ़ चौक, चानन एवं हलसी अंचल के मोटेशन एवं लगान रसीद क डिजिटलाइजेशन का कार्य समाहरणालय में किया जा रहा है. यह कार्य 31 मार्च तक हर हाल में पूरा कर लेना है. इसके लिये सभी राजस्व कर्मचारी एवं संबंधित अंचल निरीक्षक द्वारा अपने अपने क्षेत्र के जमीन विवरणी कंप्यूटर पर अपलोड किया जा रहा है. इसमें सूर्यगढ़ा के 181, बड़हिया 61, पिपरिया 22, चानन 68, रामगढ़ चौक 32 एवं हलसी के 61 राजस्व ग्राम अंतर्गत सभी मौजा का जमीन विवरणी कंप्यूटर पर अपलोड कर डिजिटलाइजेशन के लिये सत्यापन किया जाना है.
बोले अधिकारी
सदर अंचल निरीक्षक अजीत कुमार ने बताया कि सदर अंचल के डिजीटलाइजेशन का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सदर अंचल के कुल 79 राजस्व ग्राम में 38 राजस्व ग्राम का मौजा जमीन विवरणी का सत्यापन किया जा चुका है. शेष 41 राजस्व ग्राम के सभी मौजा के जमीन विवरणी एक सप्ताह के अंदर सत्यापित कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




