शहर के सार्वजनिक स्थलों पर लगाये जायेंगे रेडिमेड शौचालय

Published at :20 Nov 2017 1:10 PM (IST)
विज्ञापन
शहर के सार्वजनिक स्थलों पर लगाये जायेंगे रेडिमेड शौचालय

लखीसराय: नगर परिषद के सौजन्य से शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर रेडिमेड शौचालय बड़े शहरों के तर्ज पर जल्द ही लगाया जायेगा. नगर परिषद के सभापति अरविंद पासवान ने बताया कि शहर में सार्वजनिक स्थलों का आवश्यकतानुसार चयन जल्द ही कर लिया जायेगा. वैसे इसका इस्तेमाल बड़े सम्मेलन, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान भी […]

विज्ञापन
लखीसराय: नगर परिषद के सौजन्य से शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर रेडिमेड शौचालय बड़े शहरों के तर्ज पर जल्द ही लगाया जायेगा. नगर परिषद के सभापति अरविंद पासवान ने बताया कि शहर में सार्वजनिक स्थलों का आवश्यकतानुसार चयन जल्द ही कर लिया जायेगा. वैसे इसका इस्तेमाल बड़े सम्मेलन, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान भी किया जायेगा. रेडिमेड शौचालय की सुविधा उन हिस्सों में दी जायेगी जहां स्थायी शौचालय निर्माण के लिये पर्याप्त जगह नहीं है.

फिलहाल नगर परिषद के पास दो तरह के 14 रेडिमेड शौचालय उपलब्ध है. पांच रेडिमेड फाइबर शौचालय मिल चुका है. शहरी क्षेत्र में जगह नहीं मिलने के कारण सार्वजनिक प्रसाधन का निर्माण संभव नहीं हो रहा है. हालांकि नगर परिषद द्वारा शहर के आधे दर्जन स्थानों पर सार्वजनिक प्रसाधन का निर्माण कराया गया है. उचित देखरेख नहीं होने के कारण स्थायी शौचालय के प्रयोग में परेशानी है. ऐसे मे नगर परिषद द्वारा फाइबर निर्मित रेडिमेड शौचालय लगाने का फैसला लिया गया है.

शहर के सार्वजनिक स्थानों पर शौचालय निर्माण को लेकर वार्ड पार्षदों की सहमति से स्थल चयन करने का कार्य जारी है. इस रेडिमेड शौचालय के गंदगी को केमिकल के जरिये नष्ट करने की व्यवस्था है. इसके अतिरिक्त हल्के फाइबर के बने ऐसे शौचालय को जरुरत पड़ने पर कहीं भी आसानी से लगाया जा सकता है. 30 दिसंबर 2016 को मुख्यमंत्री का केआरके मैदान में हुई आमसभा के दौरान इसका बखूबी इस्तेमाल किया जा चुका है. जबकि लाली पहाड़ी पर संभावित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर लाली पहाड़ी पर भी लगाये जाने का निर्णय लिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन