लखीसराय से अपहृत किशोरी बड़हिया में बरामद

Published at :06 Nov 2017 8:12 AM (IST)
विज्ञापन
लखीसराय से अपहृत किशोरी बड़हिया में बरामद

बड़हिया : पांच दिन पूर्व लखीसराय से अपहृत किशोरी को बड़हिया पुलिस रविवार को सकुशल बरामद कर लिया. लखीसराय नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 17 पचना रोड विषहरी स्थाननिवासी 14 वर्षीया नाबालिग लड़की विगत 31 अक्तूबर को कॉलेज घाट बड़िया से अपहृत हो गयी थी जिसे पांच नवंबर को बड़हिया पुलिस ने बरामद करने […]

विज्ञापन
बड़हिया : पांच दिन पूर्व लखीसराय से अपहृत किशोरी को बड़हिया पुलिस रविवार को सकुशल बरामद कर लिया. लखीसराय नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 17 पचना रोड विषहरी स्थाननिवासी 14 वर्षीया नाबालिग लड़की विगत 31 अक्तूबर को कॉलेज घाट बड़िया से अपहृत हो गयी थी जिसे पांच नवंबर को बड़हिया पुलिस ने बरामद करने में साथ चार नामजद अपहरणकर्ता को गिरफ्तार करने में सफल रही. बड़हिया थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि अपहृता की माता ने बड़हिया थाना में छह नामजद युवक के खिलाफ अपनी बेटी के अपहरण का मामला दर्ज करायी थी.
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार अपहृता अपनी मां के साथ 31 अक्तूबर को अपने रिश्तेदार के बच्चे के मुंडन कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गंगा किनारे कॉलेज घाट बड़हिया आयी हुई थी. वहीं से विषहरी स्थान पचना रोड निवासी छह नामजद युवक लड़की को झांसा देकर अपहृत कर फरार हो गये. थानाध्यक्ष ने कहा कि अपहृता की बरामदगी लखीसराय से हुई है, पूछताछ जारी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन