शहर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Oct 2017 4:28 AM (IST)
विज्ञापन

दुकानदारों ने फिर से अतिक्रमण कर सजायी दुकानें लखीसराय : किऊल पुल के नीचे से कवैया चौक तक नगर परिषद ने प्रशासन के सहयोग से अतिक्रमण हटाने का दौर चलाया. लेकिन दुकानदार भी जिद पकड़ कर फिर से वहीं अतिक्रमण कर अपनी दुकान लगा रहे हैं. मंगलवार को फुटपाथी दुकानदारों के साथ ही स्थायी दुकानदारों […]
विज्ञापन
दुकानदारों ने फिर से अतिक्रमण कर सजायी दुकानें
लखीसराय : किऊल पुल के नीचे से कवैया चौक तक नगर परिषद ने प्रशासन के सहयोग से अतिक्रमण हटाने का दौर चलाया. लेकिन दुकानदार भी जिद पकड़ कर फिर से वहीं अतिक्रमण कर अपनी दुकान लगा रहे हैं. मंगलवार को फुटपाथी दुकानदारों के साथ ही स्थायी दुकानदारों ने भी सड़क का अतिक्रमण कर भयमुक्त होकर अपनी दुकानें लगा ली. जिससे पैदल चलने वालों लोगों को परेशानी होने लगी है. सोमवार को नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संतोष कुमार रजक,
प्रबंधक अमित कुमार ने प्रशासन के सहयोग से दर्जनों मजदूरों, जेसीबी मशीन के साथ किऊल पुल के नीचे से कवैया चौक तक दोनों साइड में लगे फुटपाथी दुकानदारों के समान उठा कर जब्त कर लिया और स्थायी दुकानदारों के आगे लगे शेड को भी हटा दिया था.लेकिन मंगलवार को ही सभी प्रकार के दुकानदारों ने अपने आगे अतिक्रमण कर दुकान लगा ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




