ड्राइवर को बेहोश कर मिर्च लदा पिकअप ले भागा

लखीसराय : जिला के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र से ड्राइवर को बेहोश कर मिर्च लदा पिकअप भान को अपराधियों द्वारा लेकर भाग जाने का मामला सामने आया है़ होश में आने के बाद ड्राइवर द्वारा घटना के संबंध में रामगढ़ चौक थाना को इसकी सूचना दी गयी है़ लखीसराय के मकुना निवासी ड्राइवर राजीव कुमार […]
लखीसराय : जिला के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र से ड्राइवर को बेहोश कर मिर्च लदा पिकअप भान को अपराधियों द्वारा लेकर भाग जाने का मामला सामने आया है़ होश में आने के बाद ड्राइवर द्वारा घटना के संबंध में रामगढ़ चौक थाना को इसकी सूचना दी गयी है़ लखीसराय के मकुना निवासी ड्राइवर राजीव कुमार के अनुसार मंगलवार की रात वह बरबीघा से पिकअप भान (बीआर-53ए-5508) में 40-45 किलो का 24 पैकेट हरी मिर्च लेकर लखीसराय मंडी आ रहा था़
इसी बीच रामगढ़ चौक-जमुई मोड़ के बीच छह नंबर गुमटी के पास एक बोलेरो उसकी गाड़ी को ओवरटेक कर आगे बढ़ा और उसकी गाड़ी को रोक दिया और पिकअप भान से जबरन उसे उतारकर बेहोशी का सूई लगा दिया और उसे लेकर नंदियामा मुसहरी के पास जाकर फेंक दिया़ होश आने पर जब वह छह नंबर गुमटी के पास पहुंचा था पिकअप भान गायब था़ इस संबंध में रामगढ़ चौक थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि गाड़ी का ड्राइवर राजीव के बयान पर मामला दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है़ उन्होंने बताया कि गाड़ी लखीसराय के ही मदन पासवान की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




