सड़क हादसे में दो युवक घायल

लखीसराय : टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत गढ़ी विशनपुर गांव स्थित एनएच 80 पर सोमवार की सुबह बाइक एवं साइकिल की टक्कर में दो युवक घायल हो गया़ घायलावस्था में दोनों युवकों को गांव के ही एक चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया, जिसमें से एक की हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे सदर अस्पताल […]
लखीसराय : टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत गढ़ी विशनपुर गांव स्थित एनएच 80 पर सोमवार की सुबह बाइक एवं साइकिल की टक्कर में दो युवक घायल हो गया़ घायलावस्था में दोनों युवकों को गांव के ही एक चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया, जिसमें से एक की हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे सदर अस्पताल में भरती कराया गया़
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अुनसार सोमवार की सुबह लखीसराय से बाइक से दो युवक सूर्यगढ़ा की ओर जा रहे थे़ इस बीच एक साइकिल सवार के बीच सड़क पर आ जाने से दोनों में टक्कर हो गयी़ जिसमें बाइक सवार सूर्यगढ़ा के जगदीशपुर निवासी चुनचुन महतो के पुत्र सूरज कुमार(18) एवं साइकिल सवार गढ़ीविशनपुर निवासी मो़ खखरू का पुत्र मो़ फैयाज घायल हो गया़ सूरज को गंभीर चोटें आयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




