एसएनसीयू में भर्ती बच्चे की मौत

लखीसराय : नवजात शिशु के जीवन रक्षक के रूप में चर्चित लखीसराय सदर अस्पताल परिसर में अवस्थित एसएनसीयू में आर्टिफिशियल वेंटीलेशन की व्यवस्था नहीं रहने से एक नवजात शिशु की मौत हो गयी.जिले के चानन प्रखंड क्षेत्र के रामशीर ग्रामवासी संतोष कुमार के नवजात पुत्र को 13 सितंबर को सांस लेने में तकलीफ होने पर […]
लखीसराय : नवजात शिशु के जीवन रक्षक के रूप में चर्चित लखीसराय सदर अस्पताल परिसर में अवस्थित एसएनसीयू में आर्टिफिशियल वेंटीलेशन की व्यवस्था नहीं रहने से एक नवजात शिशु की मौत हो गयी.जिले के चानन प्रखंड क्षेत्र के रामशीर ग्रामवासी संतोष कुमार के नवजात पुत्र को 13 सितंबर को सांस लेने में तकलीफ होने पर अहले सुबह चार बजे के आसपास एसएनसीयू में भर्ती कराया गया. प्रभारी चिकित्सक डॉ राकेश कुमार ने शुरू से बच्चों को बेहतर इलाज के लिये पटना ले जाने का परामर्श दिया.
अपने निजी समस्याओं को लेकर इसके अभिभावक शिशु को पटना ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि शुक्रवार की दोपहर डेढ़ बजे बच्चे की मौत हो गयी. जिसके पीछे आर्टिफिशियल वेंटीलेशन की कमी बताया गया. अपने नवजात शिशु की मौत से बिफरे युवा दंपति द्वारा एसएनसीयू में लापरवाही बरते जाने का आरोप लगाया जा रहा था. खास कर रात्रि में ड्यूटी पर उपस्थित नर्सो द्वारा देखभाल में लापरवाही बरतने की बात कही. इस संबंध में सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ मुकेश कुमार ने बताया कि ऐसी किसी शिकायत की सूचना नहीं है. लिखित शिकायत मिलने पर मामले की जांच कराया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




