एक मरा, दूसरा गंभीर लखीसराय : बाइक सवार युवक ट्रक से ठोकर खाकर गिरा, यात्री बस ने रौंदा

सूर्यगढ़ा : लखीसराय-सूर्यगढ़ा एनएच-80 पर स्थानीय थाना क्षेत्र के बोरना गांव के समीप एक ट्रक को ओवरटेक कर आगे निकलने के चक्कर में विपरित दिशा से आ रही बस की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गयी. जबकि, दूसरा घायल हो गया़ युवक की शिनाख्त सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के धनौरी मुसहरी […]
सूर्यगढ़ा : लखीसराय-सूर्यगढ़ा एनएच-80 पर स्थानीय थाना क्षेत्र के बोरना गांव के समीप एक ट्रक को ओवरटेक कर आगे निकलने के चक्कर में विपरित दिशा से आ रही बस की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गयी. जबकि, दूसरा घायल हो गया़ युवक की शिनाख्त सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के धनौरी मुसहरी निवासी लुखर मांझी के पुत्र रामजस मांझी के रूप में की गयी,
जबकि घायल युवक खंजर मांझी के पुत्र मिथुन मांझी (29) को इलाज के लिए लखीसराय टाउन थाना चौक स्थित एक निजी क्लीनिक में कराया गया है़ घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बोरना गांव के समीप एनएच -80 को जाम कर दिया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




