मोदी गरीबों के लिए सोचते हैं : चिराग

Published at :14 Sep 2017 4:06 AM (IST)
विज्ञापन
मोदी गरीबों के लिए सोचते हैं : चिराग

लखीसराय : लोजपा के संगठन मजबूती को लेकर बुधवार को टाउन हॉल में जिला लोजपा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित की गयी. जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रविशंकर सिंह ने किया जबकि मंच संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष धूरी पासवान ने किया. कार्यक्रम का उद‍्घाटन मुख्य अतिथि जमुई सांसद चिराग पासवान, पूर्व सांसद सूरजभान सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शहनवाज […]

विज्ञापन

लखीसराय : लोजपा के संगठन मजबूती को लेकर बुधवार को टाउन हॉल में जिला लोजपा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित की गयी. जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रविशंकर सिंह ने किया जबकि मंच संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष धूरी पासवान ने किया. कार्यक्रम का उद‍्घाटन मुख्य अतिथि जमुई सांसद चिराग पासवान, पूर्व सांसद सूरजभान सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शहनवाज कैफी, महिला प्रदेश अध्यक्ष नीलम कुमारी एवं राकेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

वहीं पार्टी के जिला प्रभारी राकेश कुमार ने सांसद श्री पासवान को चांदी का मुकुट पहना कर स्वागत किया. कार्यक्रम के शुरूआत में सांसद चिराग पासवान ने लोजपा कार्यकर्ताओं को आजीवन पार्टी के प्रति समर्पित रहने तथा पार्टी के सिद्धांतों को आम लोगों तक पहुंचाने की शपथ दिलायी. वहीं सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री पासवान ने कहा कि इस कार्यकर्ता सम्मेलन का दो पहलू है. प्रथम, आने वाले 2019 में लोक सभा चुनाव की तैयारी के साथ-साथ संगठन मजबूत हो जिससे पार्टी के साथ एनडीएम के समर्पित प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित हो. दूसरी केंद्र की सारी योजना की जानकारी हर लोगों तक दी जाये. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी पहले पीएम हैं

जो गरीबों के लिये सोचते हैं. गरीब महिलाओं के उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिया. इसके अलावे सुरक्षा योजना, जीवन सुरक्षा का बीमा दिया. बाढ़ पीड़ितों के सहायता के नाम पर पशुपालन मंत्री का स्वागत कार्यक्रम बंद कर बाढ़ पीड़ितों को सहायता पहुंचायी गयी. जबकि इसी समय लालू जी पटना मे रैली कर रहे थे. लालू जी और रामविलास जी में यही अंतर है. मौके पर अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे. बिहार मे नाला सड़क चापाकल के लिये मारामारी किया जाता है. उसमें दोषी कौन है. हम सब जात पात धर्म से ऊपर उठ कर बिहार के विकास में लग जायें. राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद सूरजभान ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया.मौके पर अमित कुमार चिक्कू, जॉन मिल्टन पासवान, सुदामा कुमार सिंह, अमित कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे. कार्यकर्ता सम्मेलन की समाप्ति के बाद सांसद चिराग

पासवान खुले वाहन में प्रत्येक कार्यकर्ता से हाथ मिलाया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन