धनौरी स्टेशन के बगल की भूमि को लेकर वर्षों से चल रहा विवाद

Published at :11 Sep 2017 12:39 PM (IST)
विज्ञापन
धनौरी स्टेशन के बगल की भूमि को लेकर वर्षों से चल रहा विवाद

धनौरी रेलवे स्टेशन पर मुखिया के देवर को अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया़ घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने किऊल-जमालपुर रेल मार्ग को धनौरी स्टेशन के पास लगभग सवा चार घंटे तक बाधित किया. बताया जा रहा है कि धनौरी स्टेशन के बगल की भूमि को लेकर वर्षों से विवाद चल रहा है. […]

विज्ञापन
धनौरी रेलवे स्टेशन पर मुखिया के देवर को अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया़ घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने किऊल-जमालपुर रेल मार्ग को धनौरी स्टेशन के पास लगभग सवा चार घंटे तक बाधित किया. बताया जा रहा है कि धनौरी स्टेशन के बगल की भूमि को लेकर वर्षों से विवाद चल रहा है.
लखीसराय : धनौरी रेलवे स्टेशन की पश्चिम दिशा में रेलवे की खाली पड़ी जमीन पर अपना अधिपत्य जमाने को लेकर रामपुर एवं धनौरी गांव के दबंग ग्रामीणों के बीच वर्षों से विवाद चलता आ रहा है़
वर्तमान में रामपुर गांव के लोगों द्वारा उक्त जमीन पर खेती की जा रही है़ कुछ दिनों से चंदनपुरा पंचायत के मुखिया रेणू देवी के पति प्रमोद पांडेय द्वारा उक्त जमीन पर से ही धनौरी गांव से रेलवे स्टेशन आने जाने के लिए एक सड़क निर्माण कराया जा रहा है़ जिस पर ईंट बिछाने का कार्य शुरू किया गया था़ जिसको लेकर शनिवार को रामपुर गांव के केदार सिंह का पुत्र अनग उर्फ नागवा सिंह एवं उसके अन्य साथियों द्वारा कार्यस्थल पर पहुंच कार्य को रुकवाने की कोशिश की़
इसपर मुखिया पति प्रमोद पांडेय के साथ उनलोगों का विवाद गहरा गया़ रविवार की घटना के बाद पहुंचे एसडीपीओ पंकज कुमार एवं प्रभारी एसडीओ नीरज कुमार के पहुंचने पर श्री पांडेय ने बताया कि शनिवार को अनग उर्फ नगवा सिंह ने उनके ऊपर रिवाल्वर तानकर जान मारने की धमकी दी थी और रविवार को उनके भाई को जान मारने की नियत से गोली चलायी गयी, जिसमें उनका भाई घायल हो गया़ श्री पांडेय ने पुलिस पदाधिकारी को बताया था कि डेढ़ महीने पूर्व भी उनलोगों ने गांव पहुंचकर धमकी दी थी़
इसकी शिकायत मौखिक रूप से सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष को भी दी गयी थी, लेकिन पुलिस द्वारा इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की गयी ग्रामीणों ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व भी इसी जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी की घटना भी हुई थी. उक्त जमीन को लेकर दोनों गांव के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन