पानी के लिए बहाना पड़ता है पसीना

Published at :11 Sep 2017 12:38 PM (IST)
विज्ञापन
पानी के लिए बहाना पड़ता है पसीना

योग्यता के आधार पर शिक्षकों को मिले प्रभार लखीसराय : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने सभी जिलों के राज्यकीयकृत उच्च माध्यमिक, माध्यमिक, प्रोजेक्ट बालिका माध्यमिक, उत्क्रमित माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक के पद रिक्त पर प्रभारी प्रधानाध्यापक के लिये जो उलझन बराबर होते रहता था. जिसको लेकर शिक्षा विभाग के विशेष सचिव विनोद […]

विज्ञापन
योग्यता के आधार पर शिक्षकों को मिले प्रभार
लखीसराय : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने सभी जिलों के राज्यकीयकृत उच्च माध्यमिक, माध्यमिक, प्रोजेक्ट बालिका माध्यमिक, उत्क्रमित माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक के पद रिक्त पर प्रभारी प्रधानाध्यापक के लिये जो उलझन बराबर होते रहता था.
जिसको लेकर शिक्षा विभाग के विशेष सचिव विनोद कुमार सिंह ने अपने अपने कार्यालय पत्रांक 11/नि0/-04 2017 21178 के तहत सभी क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को आदेश दिया है. जिसमें कहा गया है कि प्रमंडलीय संवर्ग के सहायक शिक्षक यदि विद्यालय में कार्यरत नहीं है और जिला परिषद व नगर निकाय नियोजन इकाई अंतर्गत नियोजित शिक्षक ही विद्यालय में पदस्थापित है तो प्रभारी प्रधानाध्यापक निम्न मापदंड के अनुरुप जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा घोषित किये जायेगें. जिनमें प्रशिक्षित स्नातकोत्तर (प्लस टू) शिक्षक के वर्तमान नियोजन इकाई अंतर्गत प्रथम विद्यालय में योगदान की तिथि के आधार पर वरीयतम शिक्षक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक होंगे.
यदि कंडिका एक में उद्धत श्रेणी के शिक्षक नहीं होंगे तो अप्रशिक्षित स्नातकोत्तर योग्यताधारी शिक्षक के बीएड उर्तीणता की तिथि के आधार पर वरीयतम एवं कंडिका दो में उद्धत श्रेणी के शिक्षक नहीं होंगे तो प्रशिक्षित स्नातक माध्यमिक शिक्षक जो स्नातकोत्तर योग्यताधारी हो, के वर्तमान नियोजन इकाई अंतर्गत प्रथम विद्यालय में योगदान की तिथि के आधार पर वरीयतम शिक्षक विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक होंगे.
यदि कंडिका एक, दो एवं तृतीय श्रेणी के शिक्षक नहीं होंगे तो प्रशिक्षित स्नातक माध्यमिक शिक्षक के नियोजन इकाई अंतर्गत प्रथम विद्यालय के योगदान तिथि के आधार पर वरीयतम होंगे. इसी प्रकार एक, दो, तृतीय, चतुर्थ कंडिका श्रेणी के शिक्षक नहीं होगें तब अप्रशिक्षित स्नातक माध्यमिक शिक्षक के बीएड उत्तीर्णता की तिथि के आधार पर वरीयतम शिक्षक के प्रभारी प्रधानाध्यापक होंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन