अगर पुलिस मेहनत करे, तो लोगों को नहीं होगी परेशानी

लखीसराय : शनिवार को शहर के केआरके मैदान स्थित डीएलपी क्लब के सामने आयोजित गोष्ठी में मौजूद शहरवासियों ने जहां एसपी के समक्ष थानों से होने वाली परेशानियों को रखीं, वहीं कुछ संगठनों के लोगों ने रात्रि में रेलवे पुल के पास पुलिस कर्मियों द्वारा शहर से गुजरने वाले वाहनों से अवैध वसूली किये जाने […]
लखीसराय : शनिवार को शहर के केआरके मैदान स्थित डीएलपी क्लब के सामने आयोजित गोष्ठी में मौजूद शहरवासियों ने जहां एसपी के समक्ष थानों से होने वाली परेशानियों को रखीं, वहीं कुछ संगठनों के लोगों ने रात्रि में रेलवे पुल के पास पुलिस कर्मियों द्वारा शहर से गुजरने वाले वाहनों से अवैध वसूली किये जाने की बातों को रखी.
कई लोगों ने जमीन संबंधी विवादों को भी एसपी के समक्ष रखा जिस पर एसपी ने कहा कि जमीन संबंधी विवाद का हल सीओ के माध्यम से ही होगा और सीओ के रिपोर्ट के बाद ही पुलिस उसपर कुछ कार्रवाई कर सकती है़ गोष्ठी के दौरान एसपी श्री ठाकुर ने कहा कि पुलिस का काम जनता की सेवा करनी है. उन्होंने कहा कि पुलिस का भय अपराधियों के बीच होना चाहिए न कि आम जनता के बीच. उन्होंने कहा कह अब प्रत्येक महीने के प्रथम शनिवार को पुलिस पब्लिक गोष्ठी आयोजित की जायेगी और लोगों की बातों को सुनी जायेगी.
मौके पर कवैया थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार, वार्ड पार्षद गौतम कुमार, वार्ड पार्षद रंजीत राम, डीएलपी क्लब के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, सचिव मनोज कुमार शर्मा उर्फ मंडे, राजेश शर्मा, प्रेमचंद, समरेश कुमार अप्पू, राजनीति प्रसाद गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार मुकुल, भाजपा नगर अध्यक्ष अमरजीत प्रजापति, कम्युनिस्ट नेता मोती साह, दिनकर कुमार सहित अन्य उपस्थित थे. वहीं दूसरी ओर टाउन थाना क्षेत्र के अशोक धाम में एसडीपीओ पंकज कुमार के नेतृत्व में पुलिस-पब्लिक गोष्ठी आयोजित की गयी, जिसमें थानाध्यक्ष राजेश रंजन सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




