लखीसराय व किऊल स्टेशन पर राजद सुप्रीमो का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

लखीसराय : शनिवार को दानापुर-भागलपुर इंटरसिटी से पटना से भागलपुर जा रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का लखीसराय व किऊल स्टेशन पर राजद कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े के साथ स्वागत किया़ जिले के सूर्यगढ़ा विधानसभा से राजद विधायक सह जिलाध्यक्ष प्रह्लाद यादव के नेतृत्व में राजद कार्यकर्ता ट्रेन आने से एक घंटा पहले से […]
लखीसराय : शनिवार को दानापुर-भागलपुर इंटरसिटी से पटना से भागलपुर जा रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का लखीसराय व किऊल स्टेशन पर राजद कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े के साथ स्वागत किया़ जिले के सूर्यगढ़ा विधानसभा से राजद विधायक सह जिलाध्यक्ष प्रह्लाद यादव के नेतृत्व में राजद कार्यकर्ता ट्रेन आने से एक घंटा पहले से ही फूल माला लेकर इंतजार कर रहे थे. मौके पर समनजीत यादव, अमरजीत कुमार, अमित कुमार, कुंदन कुमार,
राजकुमार मंडल, रौशन कुमार, उत्तम पासवान, मौलू पासवान, मो इरफान, अंशु, टिंकु सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे़ कार्यकर्ताओं ने बताया कि ट्रेन से लालूजी के साथ तेजप्रताप यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सांसद जय प्रकाश यादव, पूर्व मंत्री विजय प्रकाश आदि नेता राजद के भागलपुर के सांसद बुलो मंडल की रैली में भाग लेने के लिए भागलपुर जा रहे थे. 10 सितंबर को भागलपुर में राजद द्वारा रैली आहूत की गयी है. हालांकि लखीसराय स्टेशन पर लालू यादव ट्रेन से बाहर नहीं निकले लेकिन सांसद जयप्रकाश यादव गेट पर आकर कार्यकर्ताओं का अभिनंदन स्वीकार किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




