6887 मामलों का हुआ निष्पादन

Published at :10 Sep 2017 5:23 AM (IST)
विज्ञापन
6887 मामलों का हुआ निष्पादन

लखीसराय : जिला व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन जिला सत्र न्यायाधीश मदन किशोर कौशिक, जिला सत्र न्यायाधीश द्वितीय रंजीत कुमार सिंह, सीजेएम नारायण दास शर्मा, एसीजीएम मनीष द्विवेदी, जिला विधिक संघ के अध्यक्ष रमेश प्रसाद आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. कुल […]

विज्ञापन

लखीसराय : जिला व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन जिला सत्र न्यायाधीश मदन किशोर कौशिक, जिला सत्र न्यायाधीश द्वितीय रंजीत कुमार सिंह, सीजेएम नारायण दास शर्मा, एसीजीएम मनीष द्विवेदी, जिला विधिक संघ के अध्यक्ष रमेश प्रसाद आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. कुल सात बेंचों के माध्यम कुल 6887 मामलों की सुनवाई की गयी. डालसा के सचिव उमाशंकर ने बताया कि बैंकिंग, जमीन विवाद, विद्युत बिल विपत्र , श्रम संसाधन एवं अपराध को लेकर कुल 6887 मामले आये. जिस पर सुनवाई करते हुए मामले का निबटारा किया गया.

लोक अदालत में सबसे अधिक बैंकों के रिकवरी मामले की सुनवाई की गयी. जिसमें कुल 6200 मामले थे. इसमें 405 मामलों पर सुनवाई कर निबटारा किया गया. समझौता के आधार पर राशि के रूप में कुल 2 करोड़ 3 लाख 26 हजार 349 रुपये प्राप्त हुए. वहीं अपराध के 217 मामला आया. इसमें 31 का निष्पादन आर्थिक दंड के रूप में किया गया. जिससे 2500 रूपये प्राप्त हुए. वहीं एमएसीटी संबंधित कुल 15 मामला पेश किया गया. इसमें 3 मामलों का निष्पादन किया गया. इसमें भी कुल 10 लाख 45 हजार रुपये की प्राप्ति हुई. अपराध के कुल 245 लंबित मामले लोक अदालत में पेश किया गया. इसमें 34 मामला का निष्पादन करते हुए 10 लाख 47 हजार 500 रुपये की प्राप्ति हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन