तालाब में डूबने से वृद्ध की मौत

Published at :09 Sep 2017 5:07 AM (IST)
विज्ञापन
तालाब में डूबने से वृद्ध की मौत

लखीसराय : जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड क्षेत्र के कोली गांव में एक 65 वर्षीय वृद्ध की तालाब में डूबने से मौत हो गयी. शुक्रवार सुबह में कोली ग्रामवासी स्व बौधू यादव के पुत्र पागो यादव अपने ही गांव के तालाब में नित्यादि क्रिया के उपरांत साफ सफाई को लेकर गया था. आशंका है कि […]

विज्ञापन

लखीसराय : जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड क्षेत्र के कोली गांव में एक 65 वर्षीय वृद्ध की तालाब में डूबने से मौत हो गयी. शुक्रवार सुबह में कोली ग्रामवासी स्व बौधू यादव के पुत्र पागो यादव अपने ही गांव के तालाब में नित्यादि क्रिया के उपरांत साफ सफाई को लेकर गया था. आशंका है कि पैर फिसलने से वृद्ध गहरे पानी में गिरकर पानी में डूब गया.

इस संबंध में रामगढ़ चौक प्रखंड के अंचलाधिकारी विजय कुमार पांडया ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पोस्टमार्टम के उपरांत आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा मिलने वाली सहायता के लिये रिपोर्ट डीएम कार्यालय भेजा जायेगा. मृतक वृद्ध का लखीसराय सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के उपरांत शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन