रोस्टर से अधिक की गयी है शिक्षकों की बहाली

लखीसराय : वर्ष 2005 में पिपरिया पंचायत शिक्षा मित्र की नियुक्ति में पंचायत नियोजन इकाई ने सरकार से प्राप्त सीट से अधिक लोगों की नियुक्ति कर विभागीय निर्देश के विपरीत कार्य कर के लाखो रुपये का राजस्व नुकसान पहुंचाने का सनसनी खेज मामला आरटीआइ के माध्यम से उजागर हुआ है. पिपरिया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य […]
लखीसराय : वर्ष 2005 में पिपरिया पंचायत शिक्षा मित्र की नियुक्ति में पंचायत नियोजन इकाई ने सरकार से प्राप्त सीट से अधिक लोगों की नियुक्ति कर विभागीय निर्देश के विपरीत कार्य कर के लाखो रुपये का राजस्व नुकसान पहुंचाने का सनसनी खेज मामला आरटीआइ के माध्यम से उजागर हुआ है. पिपरिया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय दियारा के प्रखंड शिक्षक बिंदु कुमार ने स्थापना डीपीओ से आरटीआई से वर्ष 2005 में पिपरिया पंचायत में गलत तरीके से शिक्षा मित्र नियुक्ति पर रोस्टर सहित मांग किया था.
जिस पर स्थापना डीपीओ ने अपने जबाव में कहा कि वर्ष 2005 में जिले के पिपरिया प्रखंड के पिपरिया पंचायत में गलत तरीका अपनाते हुए शिक्षा मित्र की नियुक्ति की गयी. इतना ही नहीं पंचायत नियोजन इकाई ने सरकार से प्राप्त सीट से ज्यादा लोगों की नियुक्ति कर विभागीय निर्देश के विपरीत कार्य किया. शिक्षा मित्र की नियुक्ति में आरक्षण रोस्टर का भी पालन नहीं किया गया तथा मनमाने तरीके से नियुक्ति प्रक्रिया अपनायी गयी. इस वर्ष शिक्षा मित्र की बहाली में सरकारी रोस्टर के अनुसार अनारक्षित के लिये एक सीट, अत्यंत पिछड़ा वर्ग एक , महिला अनारक्षित दो , अत्यंत पिछड़ा वर्ग एक तथा अनुसूचित जाति के लिये एक सीट आरक्षित था.
जिस पर तत्कालिक मुखिया लक्ष्मण यादव को अपने भतीजा का नियोजन करना था. प्राप्त आवेदन में मुखिया का भतीजा रंजन कुमार का मेधा अंक कम था, लेकिन आपत्ति प्राप्त नहीं हो इसलिये मेधा सूची मे उसे नंबर एक पर रखा गया और ओवर यूनिट बहाली कर ली गयी. रोस्टर के अवलोकन से स्पष्ट होता है कि नियोजन की प्रक्रिया पूरी करने के लिये विभाग द्वारा अनारक्षित वर्ग में दो पुरूष को बाहल कर ओवर यूनिट बहाली कर ली गयी. रंजन कुमार पिता अधीन प्रसाद यादव मुंगेर जिला के संदलपुर का स्थायी निवासी था तथा इसका दूसरा स्थायी निवास लखीसराय जिला में कहीं भी नहीं था. इसके बावजूद नियोजन प्रक्रिया में फर्जी तरीका अपनाते हुए पिपरिया का पता दिखा कर नियोजन प्रक्रिया पूरी कर ली गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




