शिक्षकों के नियमित नहीं आने से छात्रों ने किया हंगामा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Aug 2017 6:22 AM (IST)
विज्ञापन

मामला कौशल युवा विकास केंद्र पिपरिया का छात्रों ने ग्रामीण संगठन व जिप अध्यक्ष से की शिकायत लखीसराय : कौशल युवा विकास केंद्र पिपरिया में शिक्षकों के नियमित नहीं आने सहित अनेक समस्याओं को लेकर शुक्रवार को लगभग तीन दर्जन छात्राओं ने कक्षा का बहिष्कार करते हुए केंद्र में तालाबंदी कर दी़ आक्रोशित छात्रों का […]
विज्ञापन
मामला कौशल युवा विकास केंद्र पिपरिया का
छात्रों ने ग्रामीण संगठन व जिप अध्यक्ष से की शिकायत
लखीसराय : कौशल युवा विकास केंद्र पिपरिया में शिक्षकों के नियमित नहीं आने सहित अनेक समस्याओं को लेकर शुक्रवार को लगभग तीन दर्जन छात्राओं ने कक्षा का बहिष्कार करते हुए केंद्र में तालाबंदी कर दी़ आक्रोशित छात्रों का आरोप था कि उपरोक्त केंद्र में शिक्षक नियमित रूप से नहीं आते हैं. छात्रों को सुबह आठ बजे बुलाने के बावजूद शिक्षक स्वयं नौ बजे के बाद केंद्र पहुंचते हैं, जिससे छात्रों का बहुमूल्य समय बर्बाद होता है़ इसके साथ छात्रों ने केंद्र में प्रोजेक्टर व शुद्ध पेयजल नहीं होने की भी शिकायत की. आक्रोशित छात्रों ने बताया कि इस संबंध में उनलोगों के द्वारा व्यवस्थापक को कई बार सूचित किये जाने के बावजूद
व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है़ जिससे उनलोगों की पढ़ाई बाधित हो रही है़ केंद्र पर कक्षा बहिष्कार व तालाबंदी करने के बाद छात्रों ने इस संबंध में प्रखंड के सामाजिक संस्था जागरूक युवा संगठन रामचंद्रपुर को आवेदन देकर व्यवस्था में सुधार कराने की मांग के लिए पहल करने की मांग की़ वहीं छात्रों ने जिप अध्यक्ष रामशंकर शर्मा उर्फ नूनू सिंह से भी इसकी शिकायत की़ आवेदन देने वालों में छात्र अप्पू कुमारी, धनंजय कुमार, बिट्टू कुमार, आलोक कुमार, अजीत कुमार, राजकुमार, आलोक कुमार, नीतीश कुमार, चंदन कुमार आदि शामिल थे. इस संबंध में जिप अध्यक्ष नूनू सिंह ने कहा कि छात्रों की समस्या को लेकर वे गंभीर हैं और इसके निदान के लिए अधिकारियों से बात की करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




