पारदर्शिता के लिए इस बार मिलेगी ”सेल्फ एनमरेशन” की सुविधा, बेहतर कार्य पर मिलेगा सम्मान

Updated:
विज्ञापन

पारदर्शिता के लिए इस बार मिलेगी ‘सेल्फ एनमरेशन’ की सुविधा

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा में जनगणना 2027 का प्रशिक्षण, डीएम ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

सूर्यगढ़ा. नगर परिषद सूर्यगढ़ा के सभा कक्ष व प्लस टू परियोजना बालिका उच्च विद्यालय सूर्यगढ़ा में जनगणना 2027 को लेकर प्रगणकों व पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है. दोनों जगह बुधवार को अंतिम बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ हुआ. सूर्यगढ़ा नगर परिषद सभागार में तीसरे बैच तथा प्लस टू परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में बुधवार को चौथे बैच का प्रशिक्षण शुरू हुआ.

बुधवार अपराह्न एक बजे डीएम सह प्रमुख गणना अधिकारी नीरज कुमार निरीक्षण के लिए प्लस टू परियोजना बालिका उच्च विद्यालय पहुंचे. बीडीओ मंजुल मनोहर मधुप ने उनका स्वागत किया व अंगवस्त्र प्रदान किया. वहीं स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक संजय कुमार सिंह ने पौधे भेंटकर उनका सम्मान किया. निरीक्षण के दौरान डीएम ने प्रशिक्षुओं की गुणवत्ता, उनकी मौजूदगी और व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया.

शुद्धता व तकनीकी बारीकियों पर दिया जोर

डीएम ने सभी प्रशिक्षुओं से जनगणना कार्य को गंभीरता से लेने व तकनीकी पहलुओं को अच्छी तरह समझने का आग्रह किया, ताकि आगामी जनगणना सुव्यवस्थित हो सके. उन्होंने बताया कि राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा. डीएम ने बताया कि इस बार जनगणना में पारदर्शिता व सुविधा के लिए ”सेल्फ एनमरेशन” सुविधा भी दी जायेगी, जिससे नागरिक स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे. 2026 में मकानों की सूची तैयार होने के बाद मुख्य जनसंख्या गणना फरवरी-मार्च 2027 में होगी.

भोजन की गुणवत्ता की जांच व निर्देश

डीएम ने प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में शत-प्रतिशत शुद्धता व सावधानी बरतने की आवश्यकता है. उन्होंने निर्देश दिया कि प्रशिक्षण में दी जा रही जानकारी को गंभीरता से समझें, ताकि कार्य क्षेत्र में उनका सही तरीके से अनुपालन हो सके. इस दौरान प्रशिक्षुओं को उपलब्ध कराये जा रहे भोजन की गुणवत्ता की भी जांच की गयी. उसमें सुधार लाने को लेकर आवश्यक निर्देश दिये गये. अपराह्न दो बजे डीएम नगर परिषद सूर्यगढ़ा पहुंचे. यहां कार्यपालक पदाधिकारी राकेश कुमार सोहित व मुख्य पार्षद प्रतिनिधि सजन कुमार सिंह द्वारा बुके देकर उनका स्वागत किया गया. यहां भी डीएम ने जनगणना को लेकर चल रहे प्रशिक्षण का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन