जानिए कौन हैं कृष्ण कुमार मंटू? जिन्होंने नीतीश सरकार में ली मंत्री पद की शपथ...

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 26 Feb 2025 2:31 PM

विज्ञापन

कृष्ण कुमार मंटू की तस्वीर

Bihar Cabinet Expansion: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार शाम अपने कैबिनेट का विस्तार किया. जिसमें सात नए विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली. अमनौर से बीजेपी विधायक कृष्ण कुमार मंटू को भी मंत्री बनाया गया है. जिनके बारे में सबकुछ आप इस खबर में जान सकते हैं.

विज्ञापन

Bihar Cabinet Expansion: बिहार की राजनीति में हलचल तेज है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार शाम 4 बजे अपनी कैबिनेट का विस्तार किया. राजभवन में सात नए विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली. जिसमें अमनौर से बीजेपी विधायक कृष्ण कुमार मंटू भी शामिल हैं. चुनावी माहौल में इस विस्तार को जातीय और क्षेत्रीय समीकरण साधने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है. कैबिनेट सचिव एस सिद्धार्थ पहले ही संभावित मंत्रियों की सूची लेकर राजभवन पहुंचे थे.

2010 में पहली बार विधायक बने थे कृष्ण कुमार मंटू

इस कैबिनेट विस्तार में भारतीय जनता पार्टी (BJP) कोटे से अमनौर विधानसभा सीट के विधायक कृष्ण कुमार मंटू को मंत्री बनाया जा रहा है. बता दें कि मंटू 2010 में पहली बार विधायक बने थे और 2020 में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुनील कुमार को हराकर दूसरी बार विधानसभा पहुंचे.

छात्र राजनीति से विधायक तक का सफर

27 फरवरी 1977 को जन्मे कृष्ण कुमार मंटू ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत छात्र राजनीति से की थी. शुरुआती दौर में वे अपने गांव बनौटा के मुखिया बने और बाद में पंचायत स्तर की राजनीति में सक्रिय हो गए. उनकी पत्नी सविता देवी लगातार चार बार ब्लॉक प्रमुख चुनी गईं, जिससे उनके परिवार की राजनीतिक पकड़ मजबूत होती गई.

मंटू का नाम बिहार के चर्चित नेताओं में आता है. उनका जुड़ाव पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह से भी रहा है, जिनके सहयोग से उन्होंने 2010 में जनता दल (यूनाइटेड) [JDU] के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की. हालांकि, 2015 के विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा, लेकिन 2020 में बीजेपी में शामिल होकर उन्होंने फिर से विधानसभा में वापसी की.

विवादों से भी रहा है नाता

विधायक रहते हुए कृष्ण कुमार मंटू कई बार विवादों में भी घिर चुके हैं. उनके खिलाफ सरकारी अधिकारियों को धमकाने और जबरन वसूली के आरोप लगे थे. 2015 के चुनाव के दौरान भी उन पर शारीरिक धमकियों से जुड़े कई मामले दर्ज हुए थे. हालांकि, उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को हमेशा राजनीतिक साजिश बताया है.

Also Read: नीतीश सरकार में मंत्री बनेंगे भाजपा के विजय कुमार मंडल! लालू-रामविलास और आनंद मोहन भी मान चुके हैं लोहा

कैबिनेट विस्तार से बदलेंगे समीकरण?

माना जा रहा है कि नीतीश कुमार के इस कैबिनेट विस्तार में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखा गया है. कृष्ण कुमार मंटू कुर्मी जाति से आते हैं और सारण क्षेत्र में मजबूत पकड़ रखते हैं. वे पूर्व केंद्रीय मंत्री और सारण से सांसद राजीव प्रताप रूडी के करीबी माने जाते हैं, जिससे उन्हें मंत्रिमंडल में जगह दी गई.

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन