लीड - बच्चा चोरी के आरोप में युवक धराया, पुलिस वाहन को घेर कर ग्रामीणों ने किया हंगामा

ग्रामीणों ने पुलिस वाहन को घेरकर बबाल काटना शुरू कर दिया.
पहाड़कट्टा
पोठिया थाना क्षेत्र के फाला पंचायत अंतर्गत थावाभीठा गांव में बच्चा चोरी की घटना ने मंगलवार को बड़ा बवाल खड़ा कर दिया. दरअसल, ग्रामीणों ने एक घर के आंगन से एक दुधमुंही बच्ची को उठा ले जाने के आरोप में एक युवक को रंगेहाथ पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी. सूचना पर डायल-112 की टीम थावाभीठा गांव पहुंची. लेकिन आरोपित युवक को हिरासत में लेने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस वाहन को घेरकर बबाल काटना शुरू कर दिया. भीड़ में शामिल आक्रोशित दर्जनों लोग पुलिस अभिरक्षा से आरोपित को लेने की मांग कर रहे थे. लेकिन पुलिस पदाधिकारियों की सूझबूझ से किसी तरह भीड़ से युवक को बाहर निकाला गया.मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने आरोपित युवक को एक घंटे तक गांव में बंधक बनाए रखा गया था. कथित बच्चा चोर मंगलवार की दोपहर बारह बजे थावाभीठा गांव निवासी शिबू सिंह के आंगन में प्रवेश कर गया था. जहां शिबू सिंह की (2 वर्षीय) नतनी आंगन में खेल रही थी. युवक बच्ची को गोद में लेकर आंगन से बाहर निकल गया और पक्की सड़क की तरफ जा रहा था. ईधर तुरंत बाद शिबू सिंह अपनी नतनी को खोजते हुए जैसे ही बाहर निकले तो बच्ची को अज्ञात युवक के द्वारा गोद में उसे ले जाते हुए देखा. जिसके बाद युवक को दौड़कर पकड़ा गया और जहां लोगों की भीड़ जुट गयी.
आमजन कानून को हाथ में न लें : पुलिसउल्लेखनीय है कि बीते सोमवार को भी पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के रतुआ गांव में बच्चा चोरी के आरोप में एक महिला की पिटाई लोगों ने कर दी थी. यदि नहीं पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर भी बच्चा चोरी की अफवाहों तेजी से वायरल हो रही है. जिससें ग्रामीण इलाकों में लोगों के बीच दहशत का माहौल बन गया है. पोठिया पुलिस आमजनों से अपील कर रही है कि अपने गांव-मोहल्ले में किसी भी संदिग्ध पुरुष व महिला को देखने पर कानून को अपने हाथ में न लें. बल्कि इसकी सूचना तुरंत स्थानीय थाना व डायल-112 पर पुलिस को दें.
कहते है थानाध्यक्ष
पोठिया के अपर थानाध्यक्ष महेश कुमार यादव ने बताया कि आरोपित युवक से पूछताछ की जा रही है. प्रथम दृष्टया आरोपित युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रहा है. आवेदन मिलने पर अग्रतर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




