पशु चिकित्सा महाविद्यालय में योगाभ्यास शिविर

पशु चिकित्सा महाविद्यालय में योगाभ्यास शिविर
पहाड़कट्टा. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय व डॉ कलाम कृषि महाविद्यालय अर्राबाड़ी में योग शिविर का आयोजन किया गया. आयुष मंत्रालय द्वारा अनुमोदित सामान्य योग अभ्यासक्रम प्रोटोकॉल के तहत डॉ चंद्रहास ने विद्यार्थियों, शिक्षकों व शिक्षकेत्तर कर्मियों को योगासन, प्राणायाम व ध्यान की विभिन्न विधियों से अवगत कराते हुए योग अभ्यास कराया. उन्होंने एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग थीम पर प्रतिदिन एक घंटा योग कर खुद को मानसिक व शारीरिक दृष्टि से मजबूत बनाने की अपील की. योग शिविर का आयोजन महाविद्यालय के खेल प्रकोष्ठ की ओर से किया गया. योग शिविर के संयोजक डॉ राजू कुमार देवरी ने बताया कि योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए छात्र-छात्राओं के लिए पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी. विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया. योग शिविर में महाविद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षकेत्तरकर्मी व विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वकभाग लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










