महाकाल मंदिर में गुप्त नवरात्रि पर हुई पूजा

Updated:
विज्ञापन
महाकाल मंदिर में गुप्त नवरात्रि पर हुई पूजा

रुईधासा महाकाल मंदिर में माघी गुप्त नवरात्र प्रारम्भ हो गया है

विज्ञापन

किशनगंज

रुईधासा महाकाल मंदिर में माघी गुप्त नवरात्र प्रारम्भ हो गया है. मंदिर के पुरोहित बाबा साकेत के सानिध्य में माता की पूजा शुरू की गई. पहले दिन सोमवार को माता के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना विधि विधान के साथ की गई. मंदिर में सुबह से ही भक्त माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे थे. यहां मता के साथ महाकाल बाबा की भी पूजा अर्चना की जाती है. संध्या में आरती की गई. पुरोहित बाबा साकेत ने कहा कि वर्ष में चार बार नवरात्र मनाया जाता है. गुप्त नवरात्रि का बड़ा महत्व होता है.जो भक्त सच्चे मन से माता की पूजा करते हैं. उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती है. पूजा में सत्यम चारुस्त, दिया दास चारुस्त, सुरभि सुंदरम, मीरा सिन्हा आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Basant Yadav

लेखक के बारे में

By Basant Yadav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन