ePaper

संदिग्ध परिस्थिति में फांसी से लटका मिला महिला का शव, प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 11 Sep 2025 9:21 PM (IST)
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थिति में फांसी से लटका मिला महिला का शव, प्राथमिकी दर्ज

शहर के खगड़ा मछमारा में बुधवार की रात्रि कमरे में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थिति में फांसी पर लटका मिला. मृतक की पहचान रेशमा खातून 19 वर्ष वर्ष पति मोहम्मद रोहन के रूप में की गई है.

विज्ञापन

किशनगंज.शहर के खगड़ा मछमारा में बुधवार की रात्रि कमरे में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थिति में फांसी पर लटका मिला. मृतक की पहचान रेशमा खातून 19 वर्ष वर्ष पति मोहम्मद रोहन के रूप में की गई है. मृतक महिला के परिजनों ने महिला रेशमा के पति मोहम्मद रोहन व ससुराल वालों पर दहेज के लिए गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है. मामले में मृतक महिला के भाई मोहम्मद छोटू के बयान पर गुरुवार को सदर थाने में सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है. जिसमें तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार महिला का भाई छोटू जब बुधवार की रात को अपनी बहन के ससुराल पहुंचा तब वह दृश्य देखकर हैरान रह गया. उसने देखा की उसकी बहन बरामदे में चित होकर पड़ी है. घटना की सूचना सदर थाना की पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को सदर अस्पताल लाया गया. सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया.इसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया गया. जुलजुली के रहने वाले मृतक महिला के भाई ने पुलिस को अपने बयान में बताया है की डेढ़ वर्ष पूर्व बहन की शादी खगड़ा मछमारा के रोहन से हुई थी. शादी के बाद एक बच्चा भी हुआ. शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वाले बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित करते हुए दहेज की रकम के रूप में एक लाख रुपए व बाइक की मांग करने लगे. दहेज नहीं देने पर बहन की गला दबाकर हत्या कर दी गई. इधर मामला दर्ज किए जाने के बाद सदर थाना की पुलिस घटना के अनुसंधान में जुट गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन