ePaper

महानंदा एक्सप्रेस के पहिये में लगी आग, रेल परिचालन प्रभावित

Updated at : 12 Dec 2025 8:57 PM (IST)
विज्ञापन
महानंदा एक्सप्रेस के पहिये में लगी आग, रेल परिचालन प्रभावित

गलगलिया क्षेत्र से गुज रही महानंदा एक्सप्रेस में अचानक आग लग गई. आग लगने से जान-माल की कोई हानि का नुकसान होने की अभी तक खबर नहीं है

विज्ञापन

ठाकुरगंज गलगलिया क्षेत्र से गुज रही महानंदा एक्सप्रेस में अचानक आग लग गई. आग लगने से जान-माल की कोई हानि का नुकसान होने की अभी तक खबर नहीं है. बताया जा रहा है, महानंदा एक्सप्रेस में ब्रेक बाइंडिंग के कारण ये आग शुक्रवार को लगी थी. आग लगने की जानकारी होने पर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. बता दें कि सिलीगुड़ी अलआबाड़ी रेल खंड के गलगलिया स्टेशन के समीप शुक्रवार को ट्रेन नंबर- 15483 महानंदा एक्सप्रेस के चक्के में आग लग गई. आग को सबसे पहले गार्ड और स्थानीय लोगों ने देखा और जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. हालांकि, रेल कर्मियों की सूझबूझ के कारण ट्रेन में मौजूद अग्निशामक यंत्र की सहायता से आग पर आधे घंटे के बाद काबू पाया गया. इस दौरान रेल खंड पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ. लगभग एक घंटा तक कैपिटल एक्सप्रेस सिलीगुड़ी में रुकी रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन