जनता के बीच रहकर समाज को सुधारेंगे : प्रशांत

Updated:
विज्ञापन

जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर बिहार नवनिर्माण अभियान के तहत गुरुवार को किशनगंज पहुंचे

विज्ञापन

बिहार नव निर्माण अभियान के तहत किशनगंज पहुंचे प्रशांत किशोर किशनगंज जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर बिहार नवनिर्माण अभियान के तहत गुरुवार को किशनगंज पहुंचे. किशनगंज में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं -कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. इस दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि चुनाव परिणाम के बाद जन सुराज के नेताओं ने पश्चिम चंपारण स्थित गांधी भितिहरवा आश्रम में एक दिन का उपवास रखा था. प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में अच्छी शिक्षा-व्यवस्था हो, बिहार को देश के 10 अग्रणी राज्यों में शामिल किया जाए, जिस संकल्प के साथ इस अभियान को शुरू किया था, उस अभियान की शुद्धता में कोई कमी नहीं आएगी. जन सुराज से जुड़े हुए हर व्यक्ति पूरी तरह से उस संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. जो भी बन पड़ेगा जन सुराज से जुड़ा हुआ व्यक्ति वो काम करेगा. बिहार की जनता ने एनडीए को सत्ता चलाने का आदेश दिया है, राजद के लोगों को विपक्ष की भूमिका की जिम्मेदारी दी है. जन सुराज को लाखों लोगों ने वोट दिया, जनता के आदेश को हमने स्वीकार किया है, ऐसे में हम जनता के बीच रहेंगे, समाज को सुधारने का काम करते रहेंगे. इतना आश्वस्त जरूर कर सकते हैं कि अगर आपके साथ कोई अन्याय हो जाए, रात हो या दिन जन सुराज के लोग, प्रशांत किशोर आपके साथ खड़े रहेंगे. आपके साथ कोई गलत हो तो आप भरोसा रखिए कोई और आपके साथ खड़ा हो या ना हो हम आपके साथ खड़े रहेंगे. पीके ने कहा कि इस अभियान को अगले पांच वर्षों तक प्रभावी ढंग से चलाने के लिए वे हर जिले में जाकर संगठन को पुनर्गठित कर रहे है. मौके पर किशोर कुमार मुन्ना, जेपी सिंह, अबू अफ़्फ़ान फारूकी, इकरामुल हक, चन्दा देवी, बबीता देवी, राम प्रसाद, प्रमुख गुलाम हसनैन, प्रोफेसर जमील अख्तर, पूर्व महिला जिला अध्यक्ष अंबेरा खातून सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन