जिले में 11 नवंबर को होगा मतदान, 1120689 वोटर करेंगे मताधिकार का प्रयोग

जिले में हैं 597663 पुरुष, 522990 महिला व अन्य 36 मतदाता
जिले में हैं 597663 पुरुष, 522990 महिला व अन्य 36 मतदाता मतदान प्रतिशत बढ़ाने चलाया जा रहा जागरूकता अभियान सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर है पुख्ता इंतजाम -नोटिफिकेशन – 13 अक्तूबर -नामांकन की आखिरी तारीख – 20 अक्तूबर -नामांकन पत्रों की जांच की तारीख – 21 अक्तूबर -नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख – 23 अक्तूबर -विधानसभा चुनाव के लिए मतदान – 11 नवंबर -मतों की गणना – 14 नवंबर किशनगंज बिहार विधानसभा चुनाव की तिथि की घोषणा के बाद सोमवार की संध्या को डीएम विशाल राज अपने कार्यालय कक्ष में पत्रकारों से मुखातिब हुए. पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिले के चार विधानसभा सीटों पर मतदान 11 नवंबर और मतगणना 14 नवंबर को होगी. डीएम विशाल राज ने बताया कि निर्वाचन की अधिसूचना 13 अक्टूबर को, नाम निर्देशन की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर, नाम संवीक्षा की तिथि 21 अक्टूबर, नाम वापसी की तिथि 23 अक्टूबर को निर्धारित है. उन्होंने बताया कि जिले में कुल 1120689 मतदाता है जिसमें पुरुष मतदाता 597663, महिला मतदाता 522990 और अन्य मतदाता 36 है. मिली जानकारी के अनुसार 52 बहादुरगंज विधानसभा में कुल मतदाता 289578 है जिसमें पुरुष मतदाता 154191, महिला मतदाता 135374 और अन्य मतदाता 13 हैं. वहीं 53 ठाकुरगंज विधानसभा में कुल मतदाता 299694 जिसमें पुरुष मतदाता 159531, महिला मतदाता 140158 और अन्य मतदाता 05 है. वहीं 54 किशनगंज विधानसभा में कुल मतदाता 281605 जिसमें पुरुष मतदाता 149707, महिला मतदाता 131887 और अन्य मतदाता 11 है. वहीं 55 कोचाधामन विधानसभा में कुल मतदाता 249812 जिसमें पुरुष मतदाता 134234, महिला मतदाता 115571 और अन्य मतदाता 07 है. डीएम विशाल राज ने बताया कि जिले में चारों विधानसभा में कुल 1366 मतदान केंद्र बनाए गए है जिसमें शहरी क्षेत्र में 149 और ग्रामीण क्षेत्रों में 1217 मतदान केंद्र है. वहीं 157 सेक्टर ऑफिसर है. उन्होंने बताया कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने और लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किए गए है और पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




