ग्रामीणों को पक्की सड़क का इंतजार

Updated:
विज्ञापन
ग्रामीणों को पक्की सड़क का इंतजार

प्रखंड के छत्तरगाछ पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 1 के ग्रामीणों को आवागमन के लिए पक्की सड़क का अब भी इंतजार है

विज्ञापन

पहाड़कट्टा प्रखंड के छत्तरगाछ पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 1 के ग्रामीणों को आवागमन के लिए पक्की सड़क का अब भी इंतजार है. इस टोले में पक्की सड़क नहीं होने के कारण बारिश के दिनों में कीचड़मय सड़क से लोगों को आवागमन करना होता है. पूर्व में एक नाला बनाया गया जो भर जाने से नाले का कचरा भी सड़क पर आ गया है. जिससे स्थानीय ग्रामीण बेहद परेशान है. छत्तरगाछ पंचायत का वार्ड नंबर 1 आज भी स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक उपेक्षा का दंश झेल रहा है. स्थानीय ग्रामीण जफीर अंसारी ने बताया कि हल्की बारिश होने से ही पूरे गली में पानी भर जाता है. कई बार लोगों ने संबंधित पदाधिकारी से जल निकासी के लिए नाला व पक्की सड़क के निर्माण की मांग की थी लेकिन इस दिशा में किसी प्रकार की पहल नहीं की गयी. वही वार्ड संख्या 1 के उमर अंसारी ने बताया कि बारिश के पहले ही नाले की साफ सफाई कराई जानी चाहिए थी और सड़क का भी निर्माण करना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन