5 एकड़ 12 डिसमिल सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त, प्रशासन ने हटाया अवैध चाय बागान

Updated:
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाते किशनगंज प्रशासन की टीम। | Prabhat Khabar Network

अतिक्रमण हटाते किशनगंज प्रशासन की टीम। | Prabhat Khabar Network

किशनगंज प्रखंड में जिला प्रशासन ने 5 एकड़ 12 डिसमिल सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया है. अवैध रूप से लगाए गए चाय बागान और बांस-बत्ती की घेराबंदी को संयुक्त टीम ने हटाया.

विज्ञापन

Kishanganj Encroachment: किशनगंज प्रखंड के बेलवा पंचायत अंतर्गत मौजा बेलवा काशीपुर की 5 एकड़ 12 डिसमिल सरकारी भूमि को जिला प्रशासन ने अतिक्रमण मुक्त करा दिया है. मौजा काशीपुर, थाना संख्या-04, खाता संख्या-174 एवं खेसरा संख्या-808 की इस सरकारी जमीन पर अवैध रूप से लगाए गए चाय बागान और बांस-बत्ती की घेराबंदी को रविवार को हटाया गया. कार्रवाई के दौरान पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही.

जमाबंदी रद्द होने के बाद भी किया गया था कब्जा

प्रशासन के अनुसार अपर समाहर्ता के आदेश पर संबंधित जमाबंदी पहले ही रद्द कर दी गई थी और भूमि सरकारी खाते में दर्ज थी. इसके बावजूद कुछ लोगों द्वारा जमीन पर अवैध रूप से चाय बागान लगाया गया था. ग्रामीणों ने इस संबंध में जिला प्रशासन को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी.

संयुक्त टीम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने पूर्व में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती का आदेश जारी किया था. रविवार को उसी आदेश के अनुपालन में किशनगंज थानाध्यक्ष मुकेश कुमार और राजस्व अधिकारी गंगाराम टुडू की मौजूदगी में अभियान चलाया गया. करीब 100 पुलिसकर्मियों, अंचल कर्मियों और अमीन की टीम ने अवैध चाय बागान नष्ट कर बांस-बत्ती की घेराबंदी हटाई तथा सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया.

ग्रामीणों ने प्रशासन की कार्रवाई का किया स्वागत

Kishanganj Encroachment: लंबे समय से चली आ रही समस्या के समाधान पर स्थानीय ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन की सराहना की. उनका कहना है कि अधिकारियों की सक्रियता और सख्त निगरानी के कारण सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया जा सका.

सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा नहीं होगा बर्दाश्त

प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा. भविष्य में भी ऐसे मामलों में नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

और पढ़ें: महानंदा नदी में डूबने से 60 वर्षीय वृद्ध लापता, देर शाम पहुंची एसडीआरएफ ने शुरू नहीं किया सर्च ऑपरेशन


विज्ञापन
मुकेश कुमार

लेखक के बारे में

By मुकेश कुमार

मुकेश कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. किशनगंज प्रखंड क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन