ePaper

सड़क निर्माण में अनियमितता, गामीणों ने लगाया आरोप

Updated at : 16 Oct 2025 7:22 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क निर्माण में अनियमितता, गामीणों ने लगाया आरोप

पोठिया प्रखंड के उदगारा पंचायत में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्माणाधीन पथ में ग्रामीणों में अनियमितता का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

पहाड़कट्टा.पोठिया प्रखंड के उदगारा पंचायत में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्माणाधीन पथ में ग्रामीणों में अनियमितता का आरोप लगाया है. बता दें कि खैरबाड़ी बंगाल बॉर्डर से पोठिया प्रखंड मुख्यालय तक कुल 6 किलोमीटर लंबी पथ का कार्य टॉप लाइन इंफ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 442.655 लाख की लागत से आदर्श आचार सहिंता के दौरान किया जा रहा है. स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पथ निर्माण कार्य मे संवेदक की ओर से घटिया सामग्री के अलावा पुर्व से बने पीसीसी सड़क पर ही ढलाई किया जा रहा है.जबकि स्टिमेट के अनुसार नया निर्माण होना है.उदगारा पंचायत के कलाम चौक के ग्रामीण मोहसिन आलम,जमाल आलम,मिस्टर आलम ने बताया कि संवेदक और अभियंता की मिलीभगत के कारण करोड़ों रूपये की इस योजना को जैसे तैसे पूरा किया जा रहा है. पीसीसी कार्य में काले गिट्टी के साथ सफेद गिट्टी मिक्स किया जा रहा है. डोंक नदी का लोकल बालू का भी प्रयोग धड़ल्ले से हो रहा है. पीसीसी ढलाई के बाद सड़क के ऊपर कटिंग भी महज खानापूर्ति हो रहा है. ग्रामीणों ने आगे बताया कि यह सड़क प्रखंड मुख्यालय से सीधे कई पंचायतों को जोड़ते हुए पश्चिम बंगाल सीमा तक पहुंचती है. ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी से पूरे मामले की जांच कर इसमें दोषी अभियंता व ठीकेदार पर कार्रवाई की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन