ठाकुरगंज - अररिया रेलखंड होकर चलेगी उत्तराखंड की ट्रेन, किशनगंज से खुलेगी होली स्पेशल

किशनगंज से खुलने वाली यह पहली ट्रेन होगी जो ठाकुरगंज अररिया नये रेलखंड के साथ मिथिला होकर गुजरेगी.
ठाकुरगंज
होली के त्योहार के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने किशनगंज से उत्तराखंड के लालकुआं के बीच एक विशेष होली स्पेशल ट्रेन सेवा शुरू करने का बड़ा निर्णय लिया है. गाड़ी संख्या 05741 और 05742 के रूप में संचालित होने वाली यह स्पेशल रेल सेवा साप्ताहिक आधार पर कुल चार फेरे लगाएगी. किशनगंज से शुरू होने वाली इस ट्रेन का रूट भाया ठाकुरगंज – अररिया – फारबिसगंज होकर होगा. किशनगंज से खुलने वाली यह पहली ट्रेन होगी जो ठाकुरगंज अररिया नये रेलखंड के साथ मिथिला होकर गुजरेगी. इससे सीमांचल क्षेत्र के यात्रियों को नैनीताल, हल्द्वानी और आसपास के इलाकों में यात्रा करने में सुविधा होगी. इस ट्रेन के परिचालन से सीमांचल के साथ उत्तर बिहार के यात्रियों को उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों तक जाने के लिए सीधा और सुगम विकल्प मिल जाएगा. त्योहार के समय नियमित ट्रेनों में टिकटों की भारी किल्लत को देखते हुए यह कदम यात्रियों के लिए काफी मददगार साबित होगा.पांच मार्च से शुरू होगी यह ट्रेन
किशनगंज से लालकुआं के लिए प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 05741 किशनगंज-लालकुआं होली स्पेशल का परिचालन 5 मार्च से 26 मार्च के बीच प्रत्येक गुरुवार को किया जाएगा. यह ट्रेन किशनगंज से सुबह 08.30 बजे प्रस्थान करेगी और अलुआबाड़ीरोड होते हुए सुबह 9 :2पर ठाकुरगंज पहुचेगी यहाँ इंजन रिवर्शल के लिए 25 मिनट के ठहराव के बाद 12 : 02 मिनट पर अररिया पहुंचेगी जहा से फारबिसगंज, ललितग्राम झाझरपुर शिशो सीतामढ़ी रक्शोल नरकटियागंज , कप्तानगंज , गोरखपुर , गोंडा सीतापुर जक्शन,मैलानी भोजीपुरा होते हुए दुसरे दिन दोपहर 3 : 40 पर लालकुआ जक्शन पहुंचेगी . वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 05742 लालकुआँ-किशनगंज होली स्पेशल का संचालन 6 मार्च से 27 मार्च के बीच प्रत्येक शुक्रवार को किया जाएगा . यह ट्रेन लालकुआं से रात 20.40 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन यानी शनिवार को रात 9 : 35 पर अररिया फिर रात्रि 11 : 55 पर ठाकुरगंज और रात 2 बजे किशनगंज पहुंचेगी
ट्रेन में होंगे 18 कोच
इस होली स्पेशल ट्रेन में कुल 18 कोच होंगे, जिनमें 5 एसी कोच और 7 स्लीपर कोच शामिल हैं। उत्तर पूर्व सीमांत रेलवे ने होली के दौरान यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए कुल 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें घोषित की हैं, जिनमें किशनगंज-लालकुआं रूट की यह ट्रेन प्रमुख है.तीन स्टेशन पर रिवर्सल होगी ट्रेन
: इस ट्रेन के मार्ग में तीन ऐसे स्टेशन पड़ेंगे जहां इसे रिवेर्सल किया जाएगा जिसमे ठाकुरगंज , ललितग्राम और भोजीपुरा जंक्शन शामिल है. जहां इसका ठहराव 20 से 25 मिनट तक का होगा . वही 1256 किमी की यह दुरी 31 घंटा 10 मिनट में पूरी करेगी . वही इस ट्रेन के रूट में बिहार के 10 , उत्तर प्रदेश के छह , बंगाल का एक और उत्तराखंड का एक स्टेशन शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




