ePaper

पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल

Updated at : 07 Sep 2025 7:46 PM (IST)
विज्ञापन
पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल

भवन निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल

विज्ञापन

कोचाधामन प्रखंड के भगाल पंचायत के शाहनगरा हाट में बन रहे पंचायत सरकार भवन में निर्माण कार्यों में गड़बड़ी का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है. इसे लेकर ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए जांच की मांग की है. 3 करोड़ 45 लाख 25 हजार की लागत से बन रहे इस भवन में घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है. मौके पर भगाल पंचायत के वार्ड संख्या तीन के वार्ड सदस्य मो सलीम समेत कई ग्रामीणों ने बताया कि कार्य एजेंसी के द्वारा कार्य स्थल पर ना तो प्राक्कलन बोर्ड है ना निर्माण कार्य का डायग्राम लगा हुआ है. भवन निर्माण में इस्तेमाल किए जा रहे बालू में मिट्टी मिला हुआ है. मानक के अनुरूप छड़ नहीं लगाया जाता है. सीमेंट की मात्रा भी कम देता है. उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत कार्य एजेंसी से की गई है. मगर उसके द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत जिला पदाधिकारी से की जाएगी. वहीं मौके पर मौजूद निर्माण कंपनी के मुंशी से इस संबंधमें कुछ पूछा तो उन्होंने कंपनी के प्रबंधक फोन लगा कर थमा दिया. कंपनी के तथाकथित प्रबंधक से इस संबंध में बात करना चाह रहे थे तो वे धमकी भरी आवाज में बात करते हुए कहा कि जहां शिकायत करना है करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन