ePaper

उम्मीदवारों को लेकर अभी भी संशय बरकरार

Updated at : 14 Oct 2025 7:47 PM (IST)
विज्ञापन
उम्मीदवारों को लेकर अभी भी संशय बरकरार

दूसरे एवं अंतिम चरण में 11 नवंबर को जिले में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जहां प्रशासनिक स्तर पर चुनाव की तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही है. वहीं राजनीतिक दलों ने अभी तक अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं की है.

विज्ञापन

पार्टियों में अभी तक सीटों की स्थिति साफ नहीं किशनगंज.दूसरे एवं अंतिम चरण में 11 नवंबर को जिले में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जहां प्रशासनिक स्तर पर चुनाव की तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही है. वहीं राजनीतिक दलों ने अभी तक अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं की है.ऐसे में टिकटों को लेकर संशय की स्थिति कायम है.वर्तमान में जिले के सिटिंग विधायकों का ही टिकट तय माना जा रहा हैं.हालांकि एक दो सीट पर टिकट कटने और नए उम्मीदवार को उतारने की भी संभावना है. किशनगंज सदर और ठाकुरगंज सीट पर एनडीए ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं किशनगंज सदर सीट पर भाजपा से पांचवीं बार स्वीटी सिंह मैदान में उतर रही है तो ठाकुरगंज से जेडीयू के टिकट पर गोपाल अग्रवाल ने मंगलवार को नामांकन का पर्चा दाखिल कर दिया है.एआईएमआईएम चारों सीटों पर नए उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है वहीं कांग्रेस और राजद ने अपने उम्मीदवारों के नामों की अधिकारिक घोषणा नहीं की है.महागठबंधन और एनडीए में सीटों के तालमेल अभी भी जारी है ऐसे में कई सीटों पर संशय बरकरार है.वहीं जनसुराज ने दो सीटों कोचाधामन में अफान फारूकी तथा ठाकुरगंज में मो.इकरामुल हक को मैदान में उतारा है.एआईएमआईएम से बहादुरगंज में मो.तौसीफ आलम की उम्मीदवारी तय है.यहां से राजद अंजार नईमी को उम्मीदवार बना सकती है तो जनसुराज से प्रो.मुसवीर आलम मैदान में उतर सकते हैं.वहीं कोचाधामन में राजद किसे उम्मीदवार बनाएगी ये अगले कुछ घंटी में तय हो जाएगा.यहां पूर्व विधायक मास्टर मुजाहिद आलम और मो.इजहार अशफी की उम्मीदवारी की चर्चा है. ठाकुरगंज में राजद की टिकट सऊद आलम की पक्की मानी जा रही है. सबसे अधिक उहापोह भाजपा,राजद और एआईएमआईएम में है कि किस सीट पर किसकी उम्मीदवार होगी इसको लेकर खींचतान जारी है. कमोबेस वही स्थिति सभी दल एवं गठबंधन में है. अभी तक पूरी स्थिति साफ नहीं है.लेकिन टिकट नहीं मिलने की स्थिति में कई लोग आज़ाद उम्मीदवार के रूप में भी मैदान में ताल ठोंक सकतें हैं.बहरहाल उम्मीदवारों को लेकर दलों का रुख साफ नहीं हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन