चोरी की बाइक के संदेह में दो युवक पकड़े गए

चोरी की बाइक के संदेह में दो युवक पकड़े गए
किशनगंज. परिवहन विभाग कार्यालय के पास मंगलवार को चोरी की बाइक चलाने की आशंका में दो युवकों को पकड़ लिया गया. सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में लेकर थाना ले गयी. बताया जाता है कि दोनों युवक पूर्व में कटे चालान को लेकर परिवहन विभाग कार्यालय पहुंचे थे. वहां हंगामा कर रहे थे. इस दौरान वे जिस बाइक से आए थे, उस पर उन्होंने हेलमेट भी नहीं पहना था. इस पर परिवहन विभाग के अधिकारी दोबारा उनका चालान काटने की तैयारी कर रहे थे. इसी दौरान बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर और चेचिस नंबर की जांच की गई, जिसमें दोनों नंबर संदिग्ध पाए गए. इसके बाद मौके पर मौजूद प्रवर्तन निरीक्षक श्यामनंदन प्रसाद ने सदर थाना पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पकड़े गए युवकों की पहचान मो नुरुल्लाह निवासी जोकीहाट, अररिया और आदित्य कुमार ठाकुर निवासी जोकीहाट, अररिया के रूप में हुई है. मोटर यान निरीक्षक रविंद्र कुमार राय ने सदर थाना में आवेदन देकर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




