नया प्राथमिक विद्यालय सुहागी में स्टूडेंट ऑफ द मंथ अवॉर्ड की शुरुआत

Updated at : 10 Mar 2026 9:16 PM (IST)
विज्ञापन
नया प्राथमिक विद्यालय सुहागी में स्टूडेंट ऑफ द मंथ अवॉर्ड की शुरुआत

नया प्राथमिक विद्यालय सुहागी में स्टूडेंट ऑफ द मंथ अवॉर्ड की शुरुआत

विज्ञापन

फरवरी माह के लिए कक्षा पांच की छात्रा सिफत नूर सम्मानित

ठाकुरगंज. सरकारी विद्यालयों में छात्रों को पढ़ाई, अनुशासन व सह पाठ्यक्रम गतिविधियों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्टूडेंट ऑफ द मंथ अवॉर्ड की शुरुआत की गयी है. इस पहल के तहत प्रत्येक माह विद्यालय में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का चयन कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा. ठाकुरगंज प्रखंड में इस पहल की शुरुआत नया प्राथमिक विद्यालय सुहागी से की गयी है. विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि छात्रों का चयन पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन, नियमित उपस्थिति, अनुशासन, स्वच्छता व विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी जैसे मानकों के आधार पर किया जाएगा. चयनित छात्र को विद्यालय की सभा में प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा. प्रधानाचार्य ने बताया कि इस पुरस्कार को प्रखंड के नामचीन शिक्षक सह खिलाड़ी स्वर्गीय जहांगीर आलम को समर्पित किया गया है. इसी क्रम में मंगलवार को फरवरी माह के स्टूडेंट ऑफ द मंथ के रूप में कक्षा पांच की छात्रा सिफत नूर को सम्मानित किया गया. शिक्षक प्रदीप दत्ता ने कहा कि इस पहल से छात्रों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी व सकारात्मक प्रतिस्पर्धा का माहौल बनेगा.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन