प्लेटफार्म पर शराब के साथ दो महिला तस्कर गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर उतर रही दो महिलाओं को आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने डाउन अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन से शराब के साथ गिरफ्तार किया है.
किशनगंज. रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर उतर रही दो महिलाओं को आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने डाउन अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन से शराब के साथ गिरफ्तार किया है. शराब के साथ गिरफ्तार महिलाओं में बेगूसराय जिला के गढ़पूरा निवासी हीरा देवी व रंजू देवी शामिल है. इनके पास से झोली में छुपा कर रखे गए 17.415 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी है. दरअसल सोमवार को आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम स्टेशन पर चेकिंग अभियान चला रही थी. तभी टीम को चेकिंग करता देखकर दो महिलाएं ट्रेन से अपना सामान लेकर नीचे उतर गयी, लेकिन उनकी संदिग्ध गतिविधि को देखकर जब टीम ने महिला कर्मियों की सहायता से उनके सामान की तलाशी ली तो झोली में छिपा कर रखे विभिन्न ब्रांड की 17.415 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी. दोनों महिलाएं बंगाल से शराब खरीदकर बेगूसराय ले जा रही थी. गिरफ्तार दोनों महिलाओं के विरुद्ध किशनगंज रेल थाना में प्राथमिकी दर्ज करवायी गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By मो. ताजिम
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










